दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर किए. आइए जानते हैं कैसे इस कपल ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को और भी खास बना दिया.
दिशा ने शेयर कीं खास तस्वीरें
दिशा परमार ने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में राहुल के साथ उनके रोमांटिक पल, दिशा की प्रेग्नेंसी और बेटी नव्या की प्यारी झलक भी देखने को मिली.
तस्वीरों में दिखी खूबसूरत यादें
पहली तस्वीर में दिशा, राहुल के साथ प्यार से पोज देती नजर आईं. एक फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते दिखे. वहीं बाकी तस्वीरों में उनकी शादी के बाद के कई खास पल, प्रेग्नेंसी के दिन और बेटी नव्या के साथ बिताए खूबसूरत लम्हे शामिल थे.
ये भी पढे़ं: ‘हैवानियत अब नहीं रुकेगी…’ धांसू है अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
दिशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो राहुल. आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी जी रही हूं. मेरे पति जैसा कोई नहीं है, वे सबसे बेहतरीन हैं.’
राहुल ने भी पत्नी पर लुटाया प्यार
गायक राहुल वैद्म ने भी पत्नि दिशा परमार के लिए एक खूबसूरत नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने पत्नी संग यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे साथ शादी के 5 साल पूरे हुए. ये एक खूबसूरत सफर रहा है. आज भी जिंदगी के हर पड़ाव में तुम्हें ही चुनता हूं.’
दिशा परमार और राहुल वैद्य ने 16 जुलाई, 2021 को मुंबई में एक खूबसूरत समारोह में शादी की थी. इस कपल की लव स्टोरी तब चर्चा में आई जब सिंगर ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लेने के दौरान दिशा को प्रपोज किया था.
ये भी पढे़ं: यूरोप की गर्मी में बिगड़ा आमना शरीफ का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान, कहा- ‘शुरू के 2 दिनों में…’
बिग बॉस में किया था प्रपोज
राहुल ने दिशा को उनके 26वें जन्मदिन पर प्रपोज करने का फैसला किया था क्योंकि वे इस खास मौके पर उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे. शो के एक एपिसोड में राहुल सफेद टी-शर्ट पहने दिखे जिस पर (मुझसे शादी करोगी?) लिखा था. इसी अंदाज में राहुल ने पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था
