Headlines

Lenin Box Office Day 7 Worldwide: ‘धमाल 4’ के आगे ‘लेनिन’ का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड


अखिल अक्किनेनी की लेटेस्ट तेलुगु रिलीज, ‘लेनिन’ को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसकी पहले वीक की परफॉर्मेंस काफी शानदार है. इस फिल्म से अखिल ने तीन साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म ‘एजेंट’ साल 2023 में आई थी और ये  बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थी.

फिर फिल्म रिलीज होने के कुछ ही टाइम बाद, एक्टर को चोट भी लग गई थी, जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा. इसलिए, अभिनेता को अपनी अगली फ़िल्म लाने में 3 साल लग गए. लंबे ब्रेक के बावजूद अखिल ने बड़े पर्जे पर धमाकेदार कमबैक किया है. इस फिल्म से उन्होंने वर्ल्डवाइड एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

लेनिन’ की देश और दुनियाभर में 7वें दिन की कमाई
बता दें कि सैकनिल्क के मुताबिक ‘लेनिन’ ने रिलीज के सातवें दिन 2 हजार119 शो से 2.00 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 41.52 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 36.20 करोड़ हो गया है.

वहीं ओवरसीज में, फिल्म ने सातवें दिन 0.25 करोड़ कमाए, जिससे फिल्म का विदेशी कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.40 करोड़ हो गया है जबकि दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 50.92 करोड़ हुआ है.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office Collection: गुरुवार को भी ‘धमाल’ का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही ‘अल्फा’- ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

लेनिन’ ने वर्ल्डवाइड बनाया ये रिकॉर्ड
तेलुगु कमर्शियल ड्रामा ‘लेनिन’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है. पहले वीक के एंड तक, फ़िल्म ने दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. अखिल अक्किनेनी के 11 साल के करियर में यह पहली बार है जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. इसलिए, यह उनकी सबसे तेजी से 50 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गई है.

‘लेनिन’ के बारे में
मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अखिल अक्किनेनी के साथ भाग्यश्री बोर्से मुख्य भूमिका में हैं. यह अभिनेत्री की अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म है.ये फ़िल्म रायलसीमा के बैकग्राउंड पर बेस्ड है और एक दमदार मुख्य किरदार की कहानी है, जो परिवार और राजनीति के कड़े टकरावों के बीच अपनी अलग पहचान बनाता है. फिल्म में महाभारत और रामायण का काफी प्रभाव देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *