Headlines

Special Train: बिहार झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत, श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इनका संचालन 26 जुलाई से 12 सितंबर तक किया जाएगा।

Shravani Mela Special Train: अक्सर त्योहारों और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है. कई बार तो टिकट तक मिलना मुश्किल हो जाता है. ज्यादा भीड़ के चलते किसी प्रकार का हादसा होने का खतरा भी रहता है. ऐसे में अगर आप भी बाबा बैद्यनाथ धाम जाकर जलाभिषेक करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. हर साल देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रावणी मेले में पहुंचते हैं, जिसके चलते ट्रेनों में जमकर भीड़ हो जाती है. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि श्रद्धालुओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. 

यात्रियों को मिलेगी राहत

दरअसल, रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच चार श्रावणी मेला स्पेशन ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, ताकि श्रद्धालुओं को सफर करने में राहत मिल सके. इस बार श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हो रहा है.

रेलवे ने आज से 24 जुलाई तक इस रूट की कई ट्रेनें रद्द की, अभी देखें पूरी लिस्ट

जानें रांची-भागलपुर स्पेशल का शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 08646 रांची-भागलपुर स्पेशल
  • चलेगी कब- 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक
  • दिन – हर सोमवार और शुक्रवार
  • समय- रांची से शाम 5:30 बजे रवाना होगी

भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल
  • कब चलेगी- 28 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक
  • दिन- हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी
  • समय – भागलपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी

 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 08690 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल
  • कब से कब तक चलेगी- 26 जुलाई से 9 सितंबर 2026 तक
  • दिन – हर रविवार और बुधवार को चलेगी
  • समय- रांची से शाम 5:40 पर रवाना होगी

भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 

  • ट्रेन नंबर 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल
  • कब से कब तक चलेगी- 27 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक
  • दिन- हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी.
  • समय-भागलपुर से सुबह 9:10 पर रवाना होगी.

हर साल मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में अगर ट्रेन में जगह न मिले तो यात्रा के दौरान काफी दिक्कत हो सकती है. इन ट्रेनों की मदद से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी.

अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *