Headlines

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा  का शनिवार 18 जुलाई 2026 को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने शाम 4 बजे अचानक से दिल का दौरा पड़ा. इससे पहले बुधवार यानी 16 जुलाई को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी. इसके अलावा सीने में जकड़न, उम्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी सामने आई थी. उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में एडमिट कराया गया था. 

अब अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि श्रीमती चेन्नम्मा की हालत में पहले सुधार हो रहा था. आज शाम 4 बजे उन्हें जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट हुआ. उन्हें बेंगलुरु के पुराने एयरपोर्ट रोड स्थित मनिपाल अस्पताल पर बुधवार देर रात एडमिट किया गया था. यहां आईसीयू में रखा गया था. शनिवार को जांच के दौरान उनमें किसी तरह की हलचल नहीं देखी गई, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 

1954 में देवेगौड़ा से हुई थी चेन्नम्मा की शादी

इस दौरान गौड़ा, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य फिलहाल अस्पताल में मौजूद थे. चेन्नम्मा फरवरी 2001 में हुए एसिड हमले में बच गई थीं. तब यह हमला एक पारिवारिक झगड़े की वजह से हुआ था. साल 1954 में उनकी शादी गौड़ा से हुई थी. उनके चार बेटे और दो बेटियां थीं.

इनमें केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी, और विधायक एचडी रेवन्ना शामिल हैं. रेवन्ना हासन जिले के होलेनरासीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. मशहूर राजनेताओं की पत्नी और मां होने के बाद भी चेन्नम्मा लाइमलाइट से दूर रहीं. गौड़ा अक्सर सार्वजनिक रूप से उनके त्याग, अटूट समर्थन और परिवार को संभालने में उनकी अहम भूमिका मानते थे. वे खुद अपने व्यस्त राजनीतिक जीवन में लगे रहते थे. उनके बेटे कुमारास्वामी ने अक्सर कहा है कि उनकी मां के मूल्यों ने ही उनके राजनीतिक सफर में उनका मार्गदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले – ‘कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *