जेनिफर विंगेट ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी, हालांकि ये रिश्ता 2014 में खत्म हो गया. अब करीब 12 साल बाद जेनिफर ने 16 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली हैं, जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

काम्या पंजाबी की पर्सनल लाइफ भी मुश्किलों से भरी रही. उन्होंने साल 2013 में बंटी नेगी से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी हैं. हालांकि 2013 में अलग होने के बाद उनका नाम करण पटेल जुड़ा, जो ज्यादा समय तक नहीं चला. वहीं 2020 में काम्या ने शादी को एक और मौका दिया और डॉक्टर शलभ डांग से शादी कर ली.

साल 2003 में गौतमी कपूर ने राम कपूर के साथ दूसरी शादी की थी, जिसके बाद से अब तक दोनों का रिश्ता खुशहाल बना हुआ हैं. उनके दो बच्चे है, जिनके साथ वो अपनी जिंदगी को खुलकर जीती हैं. हालांकि उनकी पहली शादी मधुर श्रॉफ से हुई थी, जो लंबे समय तक नहीं चल सकी.

साल 2018 से दीपिका कक्कड़ अपने दूसरे पति शोएब इब्राहिम और बेटे रुहान के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. दोनों अक्सर अपने व्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की बातें शेयर करते रहते हैं. हालांकि पहले दीपिका ने 2011 में रौनक सैमसन से शादी की थी, जिसके 4 साल बाद दोनों अलग हो गए.

सारा खान ने बिग बॉस के घर में एक्टर अली मर्चेंट के साथ शादी की थी, जो खूब सुर्खियों में रहा था. हालांकि बाद में उनके रिश्ते में दूरी आई और दोनों ने तलाक ले लिया. इसके बाद 2025 में सारा ने एक्टर कृष पाठक के साथ दूसरी शादी कर की है और हर दिन को एंजॉय कर रही हैं.

सौम्या सेठ ने पहले अरुण कपूर के साथ सात फेरे लिए थे, जिनसे उनका एक बेटा भी हैं. वहीं अलग होने के बाद सौम्या ने 2023 में शुभम से शादी कर ली और अपनी बेटी का स्वागत किया. अब दोनों अमेरिका में अपने बच्चों के साथ जिंदगी जी रहे हैं.

डिंपी गांगुली ने पहली शादी राहुल महाजन से की थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. वहीं बाद में उन्होंने रोहित रॉय के साथ दूसरी शादी की और अपने 3 बच्चों के साथ दुबई में शानदार जिंदगी जी रही हैं.
Published at : 18 Jul 2026 02:15 PM (IST)
