Headlines

जन्मदिन पर विराट कोहली की तारीफ में बोले दिग्गज, कहा- वो क्रिकेट का रोनाल्डो


विराट कोहली का आज 5 नवंबर को 38वां जन्मदिन है. वह अभी टीम इंडिया के साथ ऑकलैंड में है, जहां उनके जन्मदिन से एक दिन पहले वनडे मैच खेला गया. कोहली दुनिया के सबसे फिट एथलीट में से एक हैं, जिनकी तुलना अक्सर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की जाती है. उनके जन्मदिन के मौके पर बोलते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि वह क्रिकेट के क्रिस्टियानो हैं. जानिए किस दिग्गज ने उनके लिए क्या कहा.

क्रिकबज पर बोलते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा, “विराट कोहली के बारे में लोग कहते हैं कि उनके बारे में बहुत बात करते हैं. बात इसलिए करते हैं क्योंकि वो बात करने वाले प्लेयर हैं. मैं तो आंखों देखा बोल रहा हूं, आईपीएल में. लोग कहते हैं बहुत बात होती है कोहली की. वो हमकों मजबूर करते हैं क्योंकि वो बंदा क्रिकेट को लेकर हंगरी है, जुनूनी है और अभी भी अपने खेल पर काम करके अगले मैच में उतरता है.”

दिनेश कार्तिक ने कहा, “वो किंग है और इसका कारण भी है. वह क्या शानदार प्लेयर रहे हैं भारत के लिए.” मनोज तिवारी ने कहा, “उनकी मानसिकता देखकर मुझे ऐसा लगता है कि लायन (शेर) वाली मानसिकता है. जिसमें निडरता, आत्मविश्वास, नेतृत्व, सहस और दृढ़ संकल्पित हैं.”

मुरली कार्तिक ने कहा, “आप चेस के एक ग्रैंड मास्टर को देखते हैं, कि वह कैसे प्लॉट करता है. ये वैसे ही प्लॉट करते हैं अपने चेज को.” हर्षा भोगले ने कहा कि वह तूफान में खड़े होने वाला शख्स है, वहीं मनोज तिवारी ने आगे कहा, “मैं उन्हें धुरंधर कहता हूं, क्योंकि इसका मतलब ही यही है कि एक्सपर्ट. अपनी चीजों में मास्टर होते हैं. दबाव में आप उन्हें जितनी भी जिम्मेदारी दे दें, वह उभरकर ही आते हैं.”

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि विराट कोहली इतने बड़े प्लेयर हैं, उन्हें GOAT कहा जाता है क्योंकि वह मैच को इतनी आसानी से जाने नहीं देते हैं.

यह भी पढ़ें- Birthday Special: 38 साल के हुए विराट कोहली, देखें उनके 38 रिकार्ड्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *