रियलिटी शो लॉक अप सच या सजा में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक चौकाने वाला खुलासे कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा से एक हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया है. हर्षद चोपड़ा ने बताया कि एक बार उन्होंने अपना हाथ काट लिया था.
हर्षद चोपड़ा ने काट लिया था अपना हाथ
दरअसल, शनिवार को तीन कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला एलिमिनेट थे. ऐसे में खुद को सेफ करते हुए हर्षद ने सबसे पहले बजर दबाया, इसके बाद उन्हें अपनी सीक्रेट रिवील करना पड़ा.
हर्षद ने कहा, ‘जो पहला रिलेशनशिप था, कुछ नाराज थी वो. फोन कर के मुझे बताया गया कि ‘मैं यहां हूं’, ये कह रही हूं मैं कि उसके साथ हूं…और तब मुझे बहुत जोरों से ऐसे जैसे की मैं महसूस कर रहा था, वो नहीं करना चाहता हूं और मुझे कुछ नहीं समझ आया तो, मैं ने अपना हाथ काट लिया था. उसके निशान अभी तक हैं.’
ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
एक्टर ने आगे कहा, ‘लेकिन हां कुछ हुआ नहीं. उसके बाद उठा मैं पैनिक किया खुद अस्पताल गया. पैर में भी चोट मारी थी, तो जा भी नहीं पा रहा था. उसके बाद ले दे के पहुंचा फिर डॉक्टर ने कहा की पुलिस को बताना पड़ेगा. फिर मैंने बहुत हाथ पैर जोड़े मिन्नतें की. उसके बाद अक्ल आई तब मैं ने खुद से वादा किया की खुद को कभी चोट नहीं पहुचाऊंगा.’
हर्षद चोपड़ा ने भी बताया की इस घटना के बारे में जो आज बता रहे हैं वो उनके पिता को भी नहीं मालूम था और उनके घर में किसी को नहीं पता था. इसके बाद हर्षद चोपड़ा ने लोगों से ये भी कहा कि खुद की कद्र करना जरूरी है. उन्होंने बताया कि ये घटना मुंबई आने से पहले हुई थी और उस टाइम वो 22 या 23 साल के थे. ये उनका पहला रिलेशनशिप था.
गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड ने किया चीट
बता दें इससे पहले शो के प्रीमियर एपिसोड में हर्षद ने खुलासा किया था कि एक ही समय पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और अपने सबसे अच्छे दोस्त को खो दिया था. उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें धोखा देकर उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ रिश्ते में थी. इसके बाद से उनका लोगो से भरोसा उठ गया.
