Headlines

हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार,फाइनल के बाद लात मारी, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवालं


फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस अपना आपा खो बैठे. मुकाबला खत्म होते ही मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. परेडेस ने पहले स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया से भिड़ंत की और फिर मिडफील्डर गावी के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी. इस पूरी घटना के बाद रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया.

फाइनल के बाद मैदान पर मचा बवाल

स्पेन के विश्व चैंपियन बनने की पुष्टि होते ही खिलाड़ी जश्न मनाने लगे. इसी दौरान लिएंड्रो परेडेस और एरिक गार्सिया के बीच कहासुनी शुरू हो गई. कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि परेडेस ने गार्सिया को लात मार दी, जिससे वह मैदान पर गिर पड़े. गार्सिया के उठते ही परेडेस ने उनका गला भी पकड़ लिया. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ बीच-बचाव के लिए मैदान पर पहुंच गए.

गावी के साथ भी की हाथापाई

मामला शांत कराने पहुंचे स्पेन के युवा मिडफील्डर गावी भी परेडेस के गुस्से का शिकार बन गए. रिपोर्ट के मुताबिक परेडेस ने गावी को भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद मैदान पर खिलाड़ियों की भीड़ मामला शांत करने के लिए जमा हो गई. कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

रेड कार्ड के साथ बढ़ सकती है मुश्किल

मैच अधिकारियों ने इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लिएंड्रो परेडेस को रेड कार्ड दिखा दिया. इसके चलते वह अगले मुकाबले से बाहर रहेंगे. वहीं फीफा की अनुशासन समिति अब पूरे मामले की जांच करेगी करेगी. अगर इस जांच में परेडेस दोषी पाए जाते हैं तो उन पर अतिरिक्त मैचों के लिए प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.

फेरान टोरेस ने दिलाई स्पेन को जीत

फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल दागा.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Prize Money: फाइनल हारने वाली अर्जेंटीना को मिले 318 करोड़, चैंपियन स्पेन की प्राइज मनी उड़ा देंगे आपके होश

निको विलियम्स के हेडर से मिली गेंद को शानदार तरीके से कंट्रोल करने के बाद टोरेस ने बाएं पैर से दमदार शॉट लगाया, जिसे अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज नहीं रोक सके. इसी गोल की बदौलत स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीत ली.

यह भी पढ़ें- Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *