Headlines

How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?


Shelf Life Of Different Cooking Oils: रसोई में रखा खाने का तेल महीनों तक चलता है, इसलिए अक्सर लोग एक बार खरीदने के बाद उसे खत्म होने तक इस्तेमाल करते रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तेल भी खराब हो सकता है? अगर नहीं, तो यह जानना जरूरी है कि हर तरह के कुकिंग ऑयल की एक तय शेल्फ लाइफ होती है. सही तरीके से स्टोर न करने पर तेल जल्दी खराब हो सकता है, जिससे खाने का स्वाद ही नहीं, सेहत भी प्रभावित हो सकती है.

कब खराब होता है तेल?

होम एक्सपर्ट के अनुसार, तेल दूध या ब्रेड की तरह तुरंत खराब नहीं होता, लेकिन समय के साथ ऑक्सीजन, रोशनी और गर्मी के संपर्क में आने से इसमें ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसी वजह से तेल बासी होने लगता है. एक्सपर्ट के अनुसार, कभी-कभार थोड़ा बासी तेल खाने से तुरंत कोई बड़ी परेशानी नहीं होती, लेकिन लंबे समय तक ऐसे तेल का सेवन शरीर में फ्री रेडिकल्स बनने का कारण बन सकता है.

कब होने लगता है तेल खराब?

तेल कितने समय तक सुरक्षित रहता है, यह उसके प्रकार पर भी निर्भर करता है. रिफाइंड वेजिटेबल या कैनोला ऑयल बंद बोतल में करीब 1 से 2 साल तक ठीक रह सकता है, जबकि खोलने के बाद इसे 6 से 12 महीने के भीतर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल बंद पैक में लगभग 24 महीने और खोलने के बाद 3 से 6 महीने तक अच्छा रहता है. नारियल का तेल करीब 2 साल तक चल सकता है. वहीं तिल का तेल खोलने के बाद लगभग 6 महीने और फ्लैक्ससीड ऑयल बंद पैक में 6 से 8 महीने तक सुरक्षित रहता है. फ्लैक्ससीड ऑयल को खोलने के बाद फ्रिज में रखना चाहिए. एवोकाडो ऑयल भी खोलने के बाद लगभग 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे पता करें कि एक्सपायर हुआ या नहीं?

तेल खरीदते समय बोतल पर लिखी Best Before या Use By तारीख जरूर देखें. यह तारीख तेल की सबसे अच्छी गुणवत्ता का संकेत देती है, न कि यह कि उसी दिन के बाद तेल तुरंत असुरक्षित हो जाएगा. हालांकि, अगर तेल को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया हो, तो वह एक्सपायरी डेट से पहले भी खराब हो सकता है. इसलिए बोतल खोलने की तारीख लिख लेना भी एक अच्छी आदत हो सकती है.

इसे भी पढ़ेंः Easy Garlic Peeling Trick : इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत

सबसे पहले उसकी गंध पर ध्यान दें

अगर यह समझना हो कि तेल खराब हो चुका है या नहीं, तो सबसे पहले उसकी गंध पर ध्यान दें. खराब तेल से खट्टी, बासी या अजीब सी गंध आने लगती है. स्वाद कड़वा, खट्टा या साबुन जैसा महसूस हो सकता है. इसके अलावा तेल का रंग बदल जाना, तल में तलछट जमना या सामान्य से ज्यादा गाढ़ा हो जाना भी इसके खराब होने का संकेत हो सकता है. हालांकि, ऑलिव ऑयल को फ्रिज में रखने पर उसका हल्का धुंधला होना सामान्य माना जाता है और कमरे के तापमान पर वह फिर सामान्य हो जाता है.

इसे भी पढ़ेंः Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *