Headlines

इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘उन्होंने बहुत ज्यादा…’


Rohit Sharma On Indian Bowling: रोहित शर्मा ने बीते रविवार (19 जुलाई) इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में रन चेज करते हुए 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 138 रनों की पारी खेली. हिटमैन की यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी, सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकी. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए थे. चेज करते हुए मेन इन ब्लू 27 रन से हार गई. अब हार के बाद हिटमैन ने बताया कि कैसे युवा गेंदबाज सीरीज में टीम के लिए मुश्किल बने. 

बीसीसीआई ने सोमवार (20 जुलाई) को रोहित शर्मा का एक वीडियो जारी किया, जिसमें हिटमैन ने लॉर्ड्स के मैच और सीरीज को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे युवा गेंदबाज भारत के लिए मुश्किल बने. 

बॉलिंग यूनिट पर क्या बोले रोहित शर्मा?

रोहित ने कहा, “जब बात बॉलिंग पर आती है, तो आपको समझना होता है कि यह इन लड़कों ने ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है. आपको उन्हें कुछ टाइम देना चाहिए. हां, उम्मीद है कि हम इस गेम से सीखेंगे. यह सुनिश्चित करें कि जब हम ऐसी परिस्थिति में आएं, तो हमें खुद को बेहतर करना है.”

लॉर्ड्स में काफी महंगे साबित हुए भारतीय गेंदबाज 

लॉर्ड्स वनडे में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा रन खर्चे. उन्होंने 10 ओवर में 9.70 की इकॉनमी से 97 रन लुटाए. इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसके अलावा प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 79 रन, अर्शदीप सिंह ने 10 ओर में 72 रन, प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 69 रन और अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 61 रन खर्चे. प्रसिद्ध ने 2 और प्रिंस ने 1 विकेट लिया. 

ऐसा रहा सीरीज का हाल 

टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की थी. मेन इन ब्लू ने 6 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. फिर इंग्लैंड ने वापसी करते हुए कार्डिफ के दूसरे वनडे में 4 विकेट से जीत अपने नाम की. इसके बाद लॉर्ड्स के अंतिम निर्णायक तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने 27 रन से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. 

 

यह भी पढ़ें: Ferran Torres Love Story: अपने ही कोच की बेटी को दिल दे बैठे फेरान टोरेस, फिर हुआ ब्रेकअप, अब किसे कर रहे हैं डेट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *