Headlines

Bank Manager Locks Staff: काम पूरा करके जाओ… बैंक मैनेजर ने ब्रांच के गेट पर जड़ा ताला, अंदर फंसा स्टाफ; वीडियो वायरल


Bank Manager Locks Staff: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बैंक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्रांच मैनेजर अपने स्टाफ को जबरदस्ती ओवरटाइम कराते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो X  पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो में मैनेजर खुद अंदर रहते हुए ही बाकी स्टाफ के साथ ब्रांच के गेट पर अंदर से ताला लगा देता है, ताकि जब तक सबका काम पूरा न हो जाए, तब तक कोई भी कर्मचारी बाहर न जा सके. कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर हजारों लाइक, कमेंट और रीशेयर आ चुके हैं, जिससे यह मुद्दा सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस का विषय बन गया है. 

वीडियो में क्या दिखा 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैंक में 6 बज चुका है. एक कर्मचारी मैनेजर से कहता है कि उसकी शिफ्ट शाम पांच बजे खत्म हो जाती है, लेकिन अभी छह बज चुके हैं और उसने अपना सारा काम भी पूरा कर लिया है, फिर भी उसे रोका जा रहा है. इसके जवाब में मैनेजर कहता है कि पांच बजे के बाद जो भी काम होगा, उसका ओवरटाइम मिलेगा, लेकिन काम पूरा किए बिना कोई नहीं जाएगा. कर्मचारी बार-बार यह दावा करता है कि उसने अपना काम पूरा कर लिया है और पूछता है कि यह कहां लिखा है कि बैंक में हर किसी को ओवरटाइम करना होगा, जबकि उसका काम भी पूरा हो गया है. इस पर मैनेजर बोलता है कि ओवरटाइम करना compulsory है और खुद जाकर जालीदार शटर को अंदर से बंद कर देता है, इस पूरी घटना को उसी कर्मचारी ने अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है.

यह भी पढ़ेंः ‘रील बना रही थी हजामत बन गई’ डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल

वीडियो पर भड़के लोग

इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं. कुछ लोगों ने इसे कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार बताते हुए भारतीय रिजर्व बैंक को टैग करते हुए इस पर ध्यान देने की मांग की. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बाकी स्टाफ इतना शांत कैसे बैठा है. कई कमेंट्स में लोगों ने बताया कि दक्षिण भारत के कई सरकारी बैंकों में देर रात तक काम कराना आम बात है और मैनेजमेंट अक्सर यह कहकर टाल देता है कि कर्मचारी ने अपना काम पूरा नहीं किया, जबकि असल में शाम चार-पांच बजे के बाद ही नया काम सौंप दिया जाता है. कुछ यूजर्स ने इसे “Toxic work culture” का उदाहरण बताया.  कुल मिलाकर यह वीडियो सेशल मीडिया पर जकर वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः  CJP Jantar Mantar Parliament March: मारो, मारो, जान ले लो… जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, वहीं डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *