Headlines

सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़… प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में जमकर बवाल हुआ. सीजेपी ने जंतर-मंतर के बाद संसद की तरफ मार्च किया और इसी के बाद बवाल शुरू हो गया. प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से लेकर कनॉटप्लेस तक कई जगहों पर बवाल किया. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बवाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने तोड़फोड़, सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने समेत कई मामलों को लेकर एक्शन किया है.

दिल्ली पुलिस ने पार्लियामेंट थाने में हिंसा को लेकर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस पर हमला, सरकारी संपत्तियों को नुकसान और तोड़फोड़ समेत अलग-अलग धराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. अहम बात यह भी है कि इस प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल हुए. वहीं 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी हुए. 

 

अपडेट जारी है…

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- ‘हॉर्मुज से 900…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *