स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लता सभरवाल इन दिनों चर्चा में हैं. साल 2025 में ही उन्होंने अनाउंस किया था कि वो और उनके पति संजीव सेठ अब अलग हो रहे हैं. करीब 15 साल बाद उनके रास्ते अलग हो रहे हैं. इसी बीच अब लता ने एक इंटरव्यू में अपने इस डिसीजन पर खुलकर बात की हैं.
कई सालों से अलग रह रहे लता और संजीव
बॉलीवुड बबल टेली के साथ बातचीत में लता ने कहा, ‘मैं अनाउंस करती हूं कि मैंने ये डिसीजन लिया हैं क्योंकि मैंने जैसे बोला, मैं अलग इंसान हूं, बबली हूं, एडवेंचरस हूं. मैं हमेशा चुप रहती हूं, लेकिन जहां जरूरत होती है, मैं बोलती भी हूं. तो ये मेरी पर्सनैलिटी हैं. जब मैंने ऐलान किया, तो बहुत लोगों को लगा कि मैंने ये डिसीजन लिया. हालांकि, हम काफी सालों से अलग रह रहे है और आपसी सहमति से यहां तक पहुंचे हैं. इन सब में बस ये था कि खुद का ख्याल रखना है और ये बहुत इमोशनल और दिल को छू लेने वाला हैं. मैक्सिमम लोगों ने यही किया.’
कब शुरू हुई प्रेम कहानी
वहीं बात करें रिश्ते की, तो लता और संजीव की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई, जिसमें दो नों ने पति पत्नी का किरदार निभाया था. बाद में उनके बीच प्यार हुआ और साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली. उनका एक बेटा आरव भी है. हालांकि, ये रिश्ता चल नहीं पाया. करीब 15 साल बाद उन्होंने साल 2025 में एक स्टोरी शेयर कर तलाक का ऐलान किया, जो उनके फैंस के लिए हैरान करने वाला था.

लता का करियर
बता दें कि साल 1999 में लता ने ‘गीता रहस्य’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें असली पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली और वो घर-घर मशहूर हो गई. उन्होंने अपने करियर में ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘जन्नत’, ‘कहता है दिल’ और ‘देवों के देव… महादेव’ जैसे टीवी शोज किए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘इश्क विश्क’ में काम किया हैं.
ये भी पढ़ें: 2026 में ही रिलीज होगी ‘मातृभूमि’, सलमान खान की फिल्म पर मेकर्स ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
