Headlines

Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल


Students Protest: दिनभर के हंगामे के बाद रात में ऐसा नजारा दिखा, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. सड़क पर बैठे छात्र-छात्राएं तालियां बजा रहे थे, कुछ लोग तंज कस रहे थे और सामने से RAF के जवान चुपचाप गुजरते जा रहे थे. X पर यूजर @ShamaParveen70 द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो खबर लिखे जाने तक 2.4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह वीडियो सोमवार को जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लाठीचार्ज के बाद सामने आया अलग नजारा

वीडियो में सड़क किनारे खड़े प्रदर्शनकारी RAF जवानों के वहां से गुजरने के दौरान लगातार तालियां बजाते दिखाई देते हैं. मौके पर किसी तरह की झड़प या नारेबाजी नजर नहीं आती. बल्कि इसी दौरान भीड़ में से एक आवाज सुनाई देती है, “मार-कुटाई कम करके आ रहे…” और फिर कई लोग हंसते हुए जवानों पर तंज कसने लगते हैं हालांकि, दिनभर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है. कई यूजर्स इसे सुरक्षाबलों के प्रति व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया मान रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Parliament March: मारो, मारो, जान ले लो… जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, वहीं डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

दिन में संसद मार्च के दौरान हुआ था लाठीचार्ज

सोमवार को CJP के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र और युवा जंतर-मंतर पर जुटे थे. प्रदर्शनकारी NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद तनाव बढ़ गया. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस कमेंट बॉक्स में उमड़ी प्रतिक्रियाओं की बाढ़

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “लाठियों का जवाब तालियों से.” वहीं किसी ने तंज कसते हुए कहा, “पाकिस्तान को सबक सिखाकर आ रहे हैं शायद.” एक अन्य टिप्पणी में सवाल उठाया गया, “इन्हें आज नींद आएगी?” एक शख्स ने प्रदर्शनकारियों की तारीफ करते हुए लिखा, “अरे वाह, यह बच्चे तो गांधी जी से भी एक कदम आगे निकल गए। ❤️” वहीं एक प्रतिक्रिया में कहा गया, “सरकार ने बच्चों को बहुत प्रताड़ित किया, पहली बार तालियों से शर्म आ रही होगी.” इसी बीच एक और यूजर ने सिर्फ इतना लिखा, “Arey yaar itna appreciation to bnta hi tha युद्ध jeet ke aaye hai yaar thik se तालियाँ bjao unko mja nahi aa raha🤬🤬.”—

यह भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Parliament March: मारो, मारो, जान ले लो… जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, वहीं डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *