Headlines

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल


Monsoon Hair Care Tips : बारिश का मौसम भले ही तेज गर्मी से राहत देता हो, लेकिन यही मौसम बालों के लिए कई परेशानियां भी साथ लेकर आता है. इस दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे स्कैल्प ज्यादा ऑयली हो सकती है. इसके कारण डैंड्रफ, खुजली, फंगल संक्रमण और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. कई लोग इस समस्या से बचने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन उनका असर हमेशा लंबे समय तक नहीं रहता है. ऐसे में बालों की सही देखभाल, घरेलू उपाय और बैलेंस डाइट अपनाकर इस मौसम में भी बालों को मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बारिश में सबसे ज्यादा बाल क्यों टूटते हैं  और कैसे इनकी देखभाल करें. 

बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल?

मानसून के दौरान बढ़ी हुई नमी बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है. इसके अलावा लगातार गीलापन स्कैल्प पर फंगल संक्रमण और डैंड्रफ की समस्या बढ़ा सकता है. बारिश का पानी धूल और प्रदूषण के साथ मिलकर स्कैल्प पर जमा हो जाता है, जिससे बालों के पोर्स प्रभावित हो सकते हैं. वहीं गीले बाल जल्दी उलझते हैं और कंघी करने पर आसानी से टूटने लगते हैं. कम धूप मिलने की वजह से शरीर में विटामिन D का स्तर भी प्रभावित हो सकता है, जिसका असर बालों की सेहत पर पड़ता है.

कैसे बालों की देखभाल करें?

1. स्कैल्प को साफ और सूखा रखें – हफ्ते में 2 से 3 बार माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू से बाल धोएं. बालों को लंबे समय तक गीला न रहने दें और माइक्रोफाइबर तौलिये या ठंडी हवा वाले हेयर ड्रायर से धीरे-धीरे सुखाएं. अगर बारिश में भीग जाएं, तो घर पहुंचकर बाल जरूर धो लें.

2. हल्का कंडीशनर इस्तेमाल करें – मानसून में बाल रूखे और उलझे हुए लग सकते हैं. ऐसे में हल्के कंडीशनर का इस्तेमाल करें, लेकिन इसे स्कैल्प पर लगाने की बजाय केवल बालों की लंबाई और सिरों पर ही लगाएं.

3. नियमित तेल मालिश करें – बाल धोने से पहले नारियल तेल, बादाम तेल या रोजमेरी तेल से 5 से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें. इससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है.

4. बहुत टाइट हेयर स्टाइल न बनाएं – बहुत कसकर पोनीटेल या चोटी बांधने से बालों पर दबाव पड़ता है और टूटने की संभावना बढ़ जाती है. कोशिश करें कि बालों को ढीला रखें.

यह भी पढ़ें – Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच

5. बैलेंस डाइट और ज्यादा पानी लें – प्रोटीन से भरपूर फूड प्रोडक्ट्स जैसे अंडे, दालें और ड्राई फ्रूट्स साथ ही विटामिन से भरपूर हरी सब्जियां और खट्टे फल अपनी डाइट में शामिल करें. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

6. बारिश के पानी से बालों को बचाएं – अगर बारिश में बाहर निकलना पड़े, तो बालों को छाते या स्कार्फ से ढकें. बारिश का पानी बालों पर पड़ने के बाद घर आकर उन्हें साफ पानी से धो लें.

7. समय-समय पर ट्रिमिंग कराएं – हर 6 से 8 हफ्ते में बालों की ट्रिमिंग कराने से दोमुंहे बाल बढ़ने से रोके जा सकते हैं और टूटने की समस्या कम हो सकती है.

8. हीट स्टाइलिंग कम करें – बार-बार ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो सकते हैं. जहां तक संभव हो, बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें.

यह भी पढ़ें – Gas After Eating: खाने के तुरंत बाद होने लगती है गैस? ये पांच गलतियां बार बार कर रहे हैं आप- आज ही कर लें सुधार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *