टीवी एक्ट्रेस सिंपल कौल ने पॉपुलर शो तारक मेहता में गुलाबो का रोल प्ले कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उनका किरदार आज भी लोगों को याद है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बात की.
कास्टिंग काउच पर बोलीं सिंपल कौल
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सिंपल कौल ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि मुंबई में करियर की शुरुआत के समय उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल बाउंड्री साफ रखी. सिंपल ने कहा कि उन्हें कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि वो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि इंडस्ट्री के लोगों से कब, कहां और कैसे मिलना है.
‘होटल के कमरे में अकेले बुलाया था’
सिंपल कौल ने कहा, ‘मैं शुरू से ही काफी समझदार और बेबाक थी. कोई मेरे साथ गलत बात करने की कोशिश करता, उससे पहले ही मैं उसे अपनी बातों से जवाब दे देती थी.’ एक घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि एक फिल्ममेकर ने उन्हें रात करीब साढ़े आठ-नौ बजे होटल में मिलने के लिए बुलाया.
ये भी पढ़ेंः ‘उस मोटे के साथ नहीं…’, राम कपूर संग बेड शेयर करने से शिल्पा शिंदे ने किया इनकार, लॉकअप में मचा हंगामा
सिंपल ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ आऊंगी.’ लेकिन जब उस शख्स ने कहा कि वह अकेले उनके कमरे में आएं और दोस्त नीचे इंतजार करें, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. सिंपल ने आगे कहा, ‘उन्होंने कहा कि तुम्हारे दोस्त नीचे बैठ सकते हैं और तुम ऊपर आ जाओ. लेकिन मैंने साफ कह दिया कि नहीं, अगर मिलना है तो लॉबी में मिलिए. मेरे अपने कुछ नियम थे और मैं उनसे कभी समझौता नहीं करती थी.’
उन्होंने कहा कि वो कभी भी काम के लिए अपनी सहूलियत या उसूलों से समझौता करने को तैयार नहीं थीं. ‘मुझे किसी भी कीमत पर रोल नहीं चाहिए था. अगर मैं ऊपर जाती भी, तो अपनी टीम के साथ ही जाती.’
नए कलाकारों को दी सलाह
नए कलाकारों को सलाह देते हुए सिंपल ने कहा, ‘अगर कभी आपको किसी बात से असहज महसूस हो या लगे कि कुछ गलत है, तो तुरंत वहां से हट जाइए. खुद को किसी भी असहज स्थिति में डालने की जरूरत नहीं है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अपने टैलेंट पर भरोसा रखिए, लगातार ऑडिशन दीजिए, लोगों से प्रोफेशनल तरीके से मिलिए और अपनी कला पर मेहनत कीजिए. सफलता पाने के लिए अपने उसूलों से समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है.’

ये भी पढ़ेंः ‘खेल खत्म हो गया’, अमिताभ बच्चन ने कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस को बिग बी की तबीयत को लेकर हुई चिंता
बता दें, सिंपल कौल के आवाला, दिव्यांका त्रिपाठी, मदालसा शर्मा और किश्वर मर्चेंट जैसी कई टीवी एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं.
कौन हैं सिंपल कौल?
बता दें, सिंपल कौल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेसवुमेन भी हैं. उन्होंने एकता कपूर के शो ‘कुसुम’ से 2002 में एक्टिंग डेब्यू किया था. उन्हें ‘शरारत’ (पाम का किरदार) और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (गुलाबो का किरदार) जैसे शोज से घर-घर में पहचान मिली.
