Headlines

Video: क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे? अखिलेश के बयान से भावुक हुए यूजर्स, बोले- गर्दा उड़ा दिए भइया


राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पिछले करीब एक महीने से चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट ने अब बड़ा रूप ले लिया है. 20 जुलाई को संसद कूच की ओर जब प्रदर्शकारी बढ़े तो पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई जिसके बाद लाठियां चलीं, आंसू गैस के गोले दागे गए और न जाने क्या क्या. इसी बीच संसद का मानसून सत्र भी 2 दिनों की देरी से शुरू हुआ, लेकिन इसके शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार को घेरा और समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने बेटियों के साथ पुलिस के सलूक को लेकर सरकार के खिलाफ संसद में जमकर हमला बोला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स अखिलेश यादव के गुस्से को जायज ठहराते और उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं.

संसद में गरजे अखिलेश यादव, बोले बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?

दरअसल, सोशल मीडिया पर संसद के मानसून सत्र का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोकसभा में सांसद अखिलेश यादव सरकार पर तीखा हमला बोलते दिखाई दे रहे हैं. संसद में सत्ता पक्ष के सामने अखिलेश ने कहा…अध्यक्ष महोदय, मंत्री जी का इस्तीफे की कोई बात नहीं है, वो तो हम कभी भी ले लेंगे. बात छात्रों के अधिकारों की है, उनके साथ हुए बर्ताव की है. छात्रों के सिर फोड़े गए, डंडे मारे गए बेटियों तक के कपड़े फाड़े गए. क्या आप बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?” इसके बाद तो मानों अखिलेश यादव का गुस्सा और बढ़ गया.

20 जुलाई को प्रदर्शन ने ले लिया था बड़ा रूप

वीडियो में अखिलेश यादव काफी गुस्से में दिख रहे हैं और सत्ता पक्ष से सीधे सवाल करके नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने धरना देना शुरू किया था. जिसके बाद सोनम वांगचुक ने आमरण अनशन किया और हालत बिगड़ने पर प्रशासन उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गया. 20 जुलाई को प्रदर्शन ने बड़ा रूप लिया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संसद भवन की ओर कूच कर दिया जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, गर्दा उड़ा दिए भइया

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है. जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अखिलेश भइया तो गर्दा उड़ा दिए. एक और यूजर ने लिखा…विपक्ष को छात्रों का साथ देना चाहिए और मृतक छात्रों को इंसाफ दिलाने में आगे आना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दे दिया? जो हो रहा है ठीक नहीं हो रहा.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *