सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. छोटी सी बच्ची ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के सामने ऐसा डांस किया है जिसे देखकर खुद सपना चौधरी भी स्टेज पर बैठ गई मानों कह रही हो कि भाई मुझसे इतना तो नहीं होगा. वीडियो में बच्ची की एनर्जी और आत्मविश्वास कमाल का है. वीडियो देखने के बाद आप भी बच्ची की तारीफ किए बगैर नहीं रह सकेंगे.
सपना चौधरी की लाइम लाइट बच्ची लूटकर ले गई
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान सपना चौधरी तेरी लत लग जाएगी गाने पर जोरदार डांस करती दिखाई दे रही है. लेकिन स्टेज पर सपना चौधरी अकेली नहीं है, बल्कि सफेद कपड़ों में एक प्यारी सी बच्ची भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करती दिखाई दे रही है. पब्लिक आई तो सपना चौधरी के लिए थी लेकिन सारी लाइम लाइट ये छोटी बच्ची लूटकर ले गई.
देखती रह गई सपना चौधरी, बच्ची ने किया गजब का डांस
वीडियो में बच्ची जिस तरह से डांस करती दिखाई दे रही है उसे देखकर लगता है कि शायद सपना चौधरी ने ही उसे डांस सिखाया है. छोटी सी उम्र में इतना गजब का डांस और आत्मविश्वास देखकर सपना चौधरी खुद थक हारकर स्टेज पर बैठ जाती है लेकिन बच्ची का डांस न रुकता है और न ही थकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स अब तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
यूजर्स बोले, कमाल का डांस किया
वीडियो को hezal_little_dancer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….क्या बात है, डांस देखकर तो सपना चौधरी भी बैठ गई. एक और यूजर ने लिखा…गजब का टैलेंट है, इसे मंच मिलना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बच्ची की उम्र के हिसाब से डांस लाजवाब है.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
