Headlines

‘धोखेबाज और स्पाइनलेस हो… ‘ CJP प्रोटेस्ट पर चुप रहने की कैटरीना कैफ को मिली ऐसी सजा, झेलना पड़ा ये बड़ा नुकसान


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब एक अलग लेवल पर जा चुका है. जून के अंत में शुरू हुआ ये प्रोटेस्ट जंतर मंतर पर चल रहा था, लेकिन सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने पर प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं. जहां उन्हें आंसू गैस और पुलिस की लाठियों का भी सामना करना पड़ा है.

सीजेपी के प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स के हक के लिए आवाज उठाई जा रही है. स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में जमा होकर नीट पेपर लीक मामले में सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस प्रोटेस्ट को बॉलीवुड के कई सेलेब्स का समर्थन मिला है. वहीं कई सेलेब्स ने इस पर चुप्पी साध रखी है. कैटरीना भी उन्हीं सेलेब्स में शामिल हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस को इसे लेकर बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. कैटरीना की चुप्पी पर फैंस भड़क गए हैं.

ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना

एक्ट्रेस ने गंवाया 70 हजार फॉलोअर्स वाला फैन पेज

कैटरीना कैफ की सीजेपी प्रोटेस्ट पर चुप्पी से उनके कई फैंस नाराज हैं. इसके चलते उनका एक फैन पेज भी बंद कर दिया गया, जिसे 70 हजार लोग फॉलो कर रहे थे. फैन पेज की तरफ से लिखा गया, ‘आप स्टूडेंट्स के लिए कुछ नहीं बोल रही है जो दिल से आपको प्यार करते हैं. मैं बचपन से आपको फॉलो कर रही हूं, लेकिन आपमें सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है.’ इसके आगे लिखा गया कि अब इस फैन पेज को बंद किया जा रहा है.

कैटरीना को बताया धोखेबाज और स्पाइनलेस

कैटरीना कैफ की CJP प्रोटेस्ट पर चुप्पी को लेकर उन्हें धोखेबाज और स्पाइनलेस भी कहा गया है. एक्ट्रेस के लिए लिखा गया, ‘आप स्पाइनलेस है. आपने हमे धोखा दिया है. मैं आपको अनफॉलो कर रही हूं, ये इसी लायक है.’

कैटरीना कैफ को लेकर बंटे फैंस

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस पोस्ट को लेकर जहां कई यूजर्स कैटरीना कैफ के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स ने एक्ट्रेस का समर्थन भी किया है. फैंस का कहना है कि किसी मुद्दे पर बोलना या चुप रहना ये सेलिब्रिटी का अधिकार है.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

इन सेलेब्स ने किया स्टूडेंट्स का समर्थन

सीजेपी प्रोटेस्ट के समर्थन में कई सेलेब्स उतर आए हैं इनमे शबाना आजमी, प्रकाश राज, प्रीति जिंटा, अरमान मलिक, सोनू सूद, स्वरा भास्कर, सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख आदि शामिल हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *