एंटरप्रेन्योर अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में आमिर खान लीड रोल में नजर आने वाले थे. फिल्म काफी चर्चा में बनी थी. लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि आमिर खान ने फिल्म छोड़ दी है. वो अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. खबरें हैं कि क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से आमिर खान ने फिल्म छोड़ दी है. मेकर्स अब नए लीड क तलाश में हैं.
आमिर खान ने छोड़ी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में खबरें आई थीं कि आमिर खान ने इस फिल्म के लिए फर्स्ट टाइम डायरेक्टर राहुल मोदी संग हाथ मिलाया है. वो फिल्म में लीड रोल निभाएंगे. वहीं फीमेल लीड के लि श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया. फिल्म के मार्च 2027 से फ्लोर पर जान की खबरें थीं, जब आमिर कान आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा का काम खत्म कर लेते.
ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर दिखा ‘राम’ और ‘रावण’ का स्वैग, रणबीर कपूर-यश के डैशिंग अंदाज ने खींचा ध्यान
आमिर खान अश्नीर ग्रोवर के काम से फेसिनेटेड थे. उन्होंने स्क्रिप्ट पर भी काम किया. लकिन फिर राहुल मोदी के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी. भले ही आमिर खान ने फिल्म छोड़ दी हो, लेकिन प्रोजेक्ट पर काम जारी है. राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर फिल्म को आगे ले जाना चाहते हैं. अब वो फिल्म के लिए यंग एक्टर की तलाश में हैं.
बता दें कि फिल्म से जुड़े अपडेट्स को लेकर अभी तक ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है. आमिर के फिल्म छोड़ने को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में लिखा, ‘रियल लाइफ कपल अब फिल्म के लिए नए एक्टर की तलाश में हैं. वो अब यंग एक्टर ढूंढ़ रहे हैं अश्नीर ग्रोवर का रोल प्ले करने के लिए. फिल्म में श्रद्धा कपूर अश्नीर ग्रोवर की पत्नी का रोल प्ले करेंगी और फिल्म में अहम रोल निभाएंगी. वो फिल्म में प्रोड्यूसर भी हैं.’
ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की ‘3 इडियट्स’? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
