केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार (22 जुलाई) को नीट पेपर लीक पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. इस पर विस्तार से संसद में चर्चा होनी चाहिए. विपक्ष चर्चा के लिए समय तय कर सकता है. नड्डा ने यह भी कहा कि नीट पेपर लीक मामले में सरकार गंभीर है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए.
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘विपक्ष के नेता राहुल गांधी सेलेक्टिव क्यों हैं? आपने UPA और INDI गठबंधन की सरकारों की चर्चा क्यों नहीं की.’ आगे कहा, ‘आपका मकसद छात्रों का हित नहीं है और न ही आप उद्देश्य शिक्षा की क्वालिटी में बढ़ोतरी हो और छात्रों को न्याय मिले इसके पक्ष में है, आप पॉलिटिकल माइलेज लेना चाहते हैं और राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं.
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference on the students’ protest, Union Minister JP Nadda says, “…As the Leader of the House in the Rajya Sabha, I have always maintained that if the Opposition decides the duration of the debate, the government is ready for it. The… pic.twitter.com/Q7VcKJKtL1
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
‘राहुल गांधी के आरोपों की जांच कराएंगे’
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकार में ज्यादा पेपरलीक हुए. झारखंड, तेलंगाना में पेपरलीक हुए, जहां बीजेपी की सरकार नहीं है. मेरी अपील है कि इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. इसका राजनीतिक लाभ लेना उचित नहीं है. आज शाम 4 बजे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रस्तुतिकरण दिया. जिसमें उन्होंने 150 पेपर लीक की बात कही है. उनके आरोपों की जांच कराएंगे.’
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
‘संसद में हो चर्चा’
नड्डा ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि संसद में इसकी चर्चा हो. विपक्ष इस मामले पर जितना भी समय मांगे हम उस पर चर्चा के लिए तैयार हैं. मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं. हम इस समस्या का कैसे निदान करें इस पर हमें बात करनी चाहिए. बच्चे देश के भविष्य हैं इसलिए ये सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है. दोनों को मिलकर एक स्थायी सामाधान निकालना होगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘छात्रों के मु्द्दे को लेकर बीजेपी और एनडीए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत गंभीर है, इसलिए संसद में इसकी चर्चा होनी चाहिए. बच्चे देश के भविष्य हैं और इसकी चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार के साथ साथ विपक्ष जिम्मेदारी निभाये और स्थाई समाधान की भी.’
सोनम वांगचुक से मुलाकत पर क्या बोले नड्डा?
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘हम उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने गए थे. वे आईसीयू में थे, इसलिए स्वाभाविक रूप से उनसे मिलना बहुत मुश्किल था. फिर भी, हमने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. हमने उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने और मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है, जिससे वे छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन कर सकें.’
CJP नेताओं से मुलाकात पर क्या कहा?
सीजेपी के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात के बारे में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘चर्चा बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. हमने उनके विचारों को धैर्यपूर्वक सुना. मैंने उनसे यह भी कहा कि अगर वे अपने विचार लिखित में दें तो बेहतर होगा. उन्होंने ऐसा किया और मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं जवाब दूंगा. मैंने उन्हें जवाब दे दिया है और उनसे कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं. जब भी वे बहस करना चाहें, हम इसके लिए तैयार हैं.’
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
