गुरुवार को सिनेमाघरों में थलपति विजय की फिल्म जना नायकन भी रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की है. वहीं थिएटर में मौजूद द ओडिसी से लेकर धमाल 4 तक की कमाई पर इस नई रिलीज का असर पड़ा है. चलिए यहां जानते हैं गुरुवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
जना नायकन ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
थलपित विजय की जना नायकन काफी डिले के बाद 23 जुलाई गुरुवार को फाइनली थिएटर मे रिलीज हुई और इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ इस फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के पहले दिन भारत में 41 करोड़ से ओपनिंग हुई है.
द ओडिसी ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. इस दौरान इसने दबारकर नोट छापे हैं. हालांकि जना नायकन की रिलीज का इस पर भी असर पड़ा और रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 6.15 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म की एक हफ्ते की भारत में कुल नेट कमाई अब 90.30 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
धमाल 4 ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
अजय देवगन की धमाल 4 को भी सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाते हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं. इस दौरान इसने अच्छी कमाई कर ली है. हालांकि रिलीज के दूसरे गुरुवार यानी 14वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी मंदी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने दूसरे गुरुवार को 2.15 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की 14 दिनों की कुल कमाई अब 136.65 करोड़ रुपये हो गई है.
लेनिन ने दूसरे गुरुवार कितना कमाया?
अखिल अक्किनेनी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर दो वीक पूरे कर लिए हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को इस फिल्म ने 70 लाख कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की दो हफ्तों की भारत में कुल नेट कमाई अब 46.97 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की ‘नागबंधम’ की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
