Headlines

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप


बिग बॉस ओटीटी फेम आकांक्षा पुरी ने चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है. ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में देवी पार्वती का रोल निभाकर फेमस हुईं इस एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके इंडस्ट्री के लोगों को प्रोटेस्ट में शामिल होने के बदले पैसे ऑफर किए जा रहे हैं. एक्ट्रेस के इस दावे ने खलबली मचा दी है. 

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए ऑफर हो रहे पैसे’
आईएनएस से ​​बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा, “मैं बस यही चाहती हूं कि लोग सही चीज का साथ दें. इसे मार्केटिंग का जरिया न बनाएं. इससे पैसे न कमाएं. और अपनी ही रोटी न सेकें. सही चीज का साथ दें. सही लोगों का साथ दें. मैं और खुलकर क्या कहूं? मुझे लगता है कि जो लोग मेरे साथ हैं, एक्टर्स, कंटेंट क्रिएटर्स वे सब जानते हैं कि बहुत से लोग और पार्टियां हमसे कॉन्टेक्ट कर रही हैं ताकि इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाया जा सके, ताकि वे दिख सकें, रैली में जा सकें.”

‘कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती’
आकांक्षा ने आगे कहा, “मैं इस कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती. मैं सही चीज का साथ देना चाहती हूं और इसके लिए, मैं वहां मौजूद हूं या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.  जब भी किसी को ज़रूरत होती है, मैं उनके साथ होती हूं. मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वे भारत का भविष्य हैं. वे स्टूडेंट्स हैं और उनके साथ ऐसा होते देखना… जब मैंने वे विज़ुअल्स देखे, तो वे बहुत परेशान करने वाले थे. इसलिए मैं चाहती हूं, प्लीज़, वे एक छोटी सी बात कह रहे हैं. उन्होंने उनकी बातें सुनी हैं. उन्हें समर्थन मिलना चाहिए.”

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें:-छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद तेज हुआ प्रोटेस्ट
18 जुलाई की सुबह, 21 दिनों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पूरी करने के बाद जब दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल से जबरदस्ती हटाया, तो विरोध और तेज हो गया. अधिकारियों ने उनकी बिगड़ती सेहत, डॉक्टरी सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इसके बाद स्टूडेंट्स ने सीजेपी के नेतृत्व में संसद का शांतिपूर्ण मार्च निकाला था लेकिन दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज करने के कारण हालात बिगड़ गए थे. इसके बाद कई बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स ने स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट  को अपना सपोर्ट दिया था. 

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘जना नायकन’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ तक का कितना रहा कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *