Headlines

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत


पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 12 सेना के जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तान आर्मी की तरफ से शुक्रवार को यह बयान जारी किया गया है. यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हुआ है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने कहा, ‘खैबर पख्तूनख्वा में हुए इस आत्मघाती हमले में 15 लोगों की जान गई है, जिसमें 12 सेना के जवान, दो पुलिसकर्मी और वन विभाग के एक पूर्व सरकारी अधिकारी शामिल हैं.’

आत्मघाती हमले को कैसे दिया गया अंजाम?

सेना के मुताबिक, टैंक जिले में हुए इस हमले में सुरक्षा बलों ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया. बयान में कहा गया, ‘हमलावरों ने गाड़ी को सुरक्षा घेरा की दीवार से टकरा दिया. इस धमाके से चेक पोस्ट को गंभीर नुकसान पहुंचा है.’ किसी भी ग्रुप ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन इस क्षेत्र में इस्लामी आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ग्रुप का काफी दबदबा रहता है.

पाकिस्तान ने पहले खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिणी सीमावर्ती प्रांत बलूचिस्तान में बढ़ते हमलों के लिए अफगानिस्तान से फैल रही उग्रवाद को जिम्मेदार ठहराया था. वहीं तालिबान सरकार इसमें अफगानिस्तान की संलिप्तता से इनकार करती है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टेंशन

इस तनातनी के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर घातक हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तान का दावा है कि उसने अफगान सरजमीं पर मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं दूसरी ओर, तालिबान प्रशासन और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि जून के महीने में हुए इन पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में दर्जनों बेकसूर आम नागरिकों की जान चली गई है. इन हमलों और आरोपों-प्रत्यारोपों ने दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक बिगाड़ दिया है, जिससे सीमा पर स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है.

ये भी पढ़ें : France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *