Headlines

Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते… CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार


Rajnath Singh Viral Video: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच राजनाथ सिंह का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. वायरल क्लिप में राजनाथ सिंह मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर बयान देते नजर आते हैं. इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. जहां कुछ यूजर्स इसे मौजूदा हालात से जोड़ रहे हैं, वहीं कई लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

राजनाथ का पुराना बयान वायरल

वायरल वीडियो में राजनाथ सिंह की एक पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस का क्लिप दिखाई देती है. वीडियो के ऊपर लिखा है, मोदी सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते हैं. इसके बाद राजनाथ सिंह कहते सुनाई देते हैं कि मंत्रियों के त्यागपत्र नहीं होते हैं भैया, ये UPA सरकार नहीं है, NDA सरकार है और एक बात जोड़ दीजिए कि हमारे मंत्री वो काम भी नहीं करते जो उनके मंत्री करते थे. यह बयान अब दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. 

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब CJP प्रोटेस्ट के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार उठ रही है. इसी वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स राजनाथ सिंह के पुराने बयान को मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़कर शेयर कर रहे हैं. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार पर दबाव बढ़ने के बीच यह वीडियो फिर चर्चा में आ गया है. 

यह भी पढ़ें – Dog Viral Video: ‘डोगेश भाई’ निकले बड़े कलाकार! खाने के लिए ऐसा किया नाटक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि अब समय बदल गया है और परिस्थितियां पहले जैसी नहीं हैं. कुछ लोगों ने दावा किया कि सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. वहीं कुछ यूजर्स ने मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर अपनी राय रखी. कई लोगों ने सरकार की आलोचना की, जबकि कुछ ने इस बयान पर CJP प्रोटेस्ट को जोड़ा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें – Bihar Viral Video: कड़क माल है गाइज… बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *