Headlines

तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास


India vs Zimbabwe 2nd T20 Score: दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 219 रन बनाए हैं. इसी के साथ भारतीय टीम ने एक ही साल में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने के अपने ही रिकॉर्ड की बरबरी कर ली है. हरारे में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा ने कहर बरपाया. ईशान ने 81 रन बनाए, जबकि तिलक 60 रन बनाकर नाबाद लौटे.

टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि 29 रन के स्कोर तक वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, दोनों ओपनिंग बल्लेबाज आउट हो चुके थे. अभिषेक ने सिर्फ 8 रन बनाए, जबकि वैभव ने 9 गेंद में 20 रन बनाए.

ईशान और तिलक की आंधी

दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद ईशान किशन ने जिम्मेदारी ली. उन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 44 गेंद में 81 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 66 रन जोड़े, वहीं तिलक वर्मा के साथ मिलकर 94 रन जोड़े.

दूसरी ओर तिलक वर्मा की बात करें तो वे पारी के 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 29 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद लौटे. तिलक ने इस तूफानी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए.

भारतीय टीम ने 17 ओवरों में 188 रन बना लिए थे और सिर्फ 3 विकेट गिरे थे. एक समय लग रहा था टीम इंडिया 235-240 रन बना लेगी, क्योंकि उस समय ईशान किशन और तिलक वर्मा सेट हो चुके थे. मगर आखिरी 3 ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने सिर्फ 31 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है. साल 2024 में भरटीए टीम ने 9 बार ऐसा किया था. वहीं साल 2026 में भारतीय टीम अब तक 9 बार ऐसा कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *