Headlines

Jana Nayagan BO Collection Live Updates: 7 बजे तक ‘जन नायकन’ ने 83 करोड़ के पार, जानें सैटरडे का कलेक्शन


Jana Nayagan BO Collection Live Updates: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. करीब 7 महीने से विवादों में फंसी इस मूवी ने छप्परफाड़ कमाई की है. लोग इसे खूब पंसद कर रहे हैं, जिसका फायदा भी इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. फिल्म शनिवार यानी कि तीसरे दिन भी धमाकेदार कमाई कर रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं मूवी ने कितनी कमाई कर ली है.

‘जन नायकन’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Jana Nayagan Box office Collection Day 3)

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 21.15 करोड़ का बिजनेस कर धमाल ही मचा दिया था. फिल्म ने दो दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
– इसके साथ ही ‘थलापति विजय’ ने शनिवार को शाम 7 बजे तक 19.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 83.00 करोड़ पहुंच गया है.

जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 3 19.15 करोड़ (शाम 7 बजे तक) 35.0%
टोटल कलेक्शन 83.00 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘मां इंटि बंगारम’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

‘जन नायकन’ बनी 2026 की तमिल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ 2026 की तमिल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ‘ताई किज्झवी’ और ‘ब्लास्ट’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया था. देखिए पूरी लिस्ट…
1. करुप्पु- 198 करोड़
2. जन नायकन- 63.85 करोड़
3. ताई किज्झवी- 62.46 करोड़
4. ब्लास्ट- 53.06 करोड़
5. यूथ- 52.53 करोड़
6. पराशक्ति- 52.46 करोड़
7. लव इंश्योरेंस कंपनी- 43.07 करोड़
8. गट्टा कुश्ती 2- 40.5 करोड़
9. कारा- 37.56 करोड़
10. विद लव- 30.72 करोड़ 

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें

‘जन नायकन’ के बारे में

बहरहाल, ‘जन नायकन’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म को थलापति विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. ये एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं. फिल्म में विजय पुलिस के रोल में हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आते हैं. फिल्म को सीबीएफसी से 7 महीने के बाद ग्रीन फ्लैग मिला है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *