Headlines

‘जमाई राजा’ ने दिलाई पहचान, अब ‘रामायण’ में लक्ष्मण बन छाएंगे रवि दुबे, कैसी रही जर्नी?


टीवी के पॉपुलर एक्टर रवि दुबे अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. ‘जमाई राजा’ से घर-घर में मशहूर हुए रवि, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. आइए जानते हैं टीवी से बॉलीवुड तक उनका सफर कैसा रहा.

रवि दुबे का टीवी करियर
रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एड्स से की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी शो’स्त्री तेरी कहानी’ (2006) से एक्टिंग में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने ‘सास बिना ससुराल’ और ‘जमाई राजा’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया. ‘जमाई राजा’ में सिद्धार्थ खुराना के रोल से वो घर-घर मशहूर हुए. 

उन्होंने ‘नच बलिए 5’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8’ में भी हिस्सा लिया. एक्टिंग के अलावा रवि टीवी शो होस्ट, मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं. कुछ साल पहले उन्होंने पत्नी सर्गुन के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की.

ये भी पढ़ेंः ‘अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है’, ‘आदिपुरुष’ को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

‘रामायण’ में लक्ष्मण बन छाएंगे रवि दुबे
साल 2011 में रोमांटिक फिल्म यू आर माय जान से बॉलीवुड में कदम रखा, इसके बाद 2018 में ‘3 देव’ में नजर आए. अब वो बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं. फिल्म में वो लक्ष्मण का रोल प्ले करते दिखेंगे.

हाल ही में रामायण के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रवि दुबे की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैंने इतने एक्टर्स के साथ काम किया हैं और इतने लोगों से मिला हूं. लेकिन रवि का जो कमिटमेंट हैं, जिस दिन से उन्हें लक्ष्मण के रोल में सिलेक्ट किया, उस दिन से उन्होंने रणबीर और साई को भैया और मां सीता के रूप में ही देखा है.’ 

कब रिलीज होगी रामायण
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. नितेश तिवारी को निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट इ साल दीवाली के मौके पर आएगा. वहीं दूसरा अगले साल 2027 में रिलीज होगा.

ये भी पढ़ेंः सिर्फ पैसों के लिए की फिल्म, ऐसे हुआ था ‘रामायण’ की ‘शूर्पणखा’ रकुल प्रीत सिंह का डेब्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *