Headlines

धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक


सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन समेत दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर आत्मघाती हमला करने की खबर ने मुंबई में हलचल बढ़ा दी थी. बिग बी के बंगले जलसा पर हमला करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद से ही बिग बी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया. वहीं, अभिषेक बच्चन भी उनके साथ साए के जैसे हर पल साथ दिखाई देते हैं. 

बिग बी हर रविवार को जलसा के बाहर फैंस से मिलने के लिए अपनी ट्रॉली पर आते हैं, जहां से वो अपने चाहने वालों से सामने से मिलते हैं. उन्हें हाय हैलो करते हैं और उनका दिन बना देते हैं. फैंस भी उनसे मिलने के लिए घंटों खड़े रहते हैं. ऐसे में धमकी के बाद भी उन्होंने इस सिलसिले को नहीं रोका. वो कड़ी सुरक्षा में उनसे मिलने के लिए जलसा के बाहर आते हैं.

ट्रॉली पर लगाए गए बुलेट प्रूफ शीशे

धमकी के बाद अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है. साथ ही जब बिग बी फैंस से मिलने के लिए जलसा का दरवाजा खोलते हैं तो उस समय अभिषेक पिता के साथ साए की तरह खड़े नजर आते हैं. वहीं, इस रविवार उनकी सिक्योरिटी में एक और इजाफा किया गया है. उनकी ट्रॉली को बुलेट प्रूफ शीशे से कवर कर दिया गया है. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो इस बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे दिखे और फैंस को एक बार फिर से निराश नहीं होने दिया.

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन हर बार की तरह इस रविवार भी पिता के साथ नजर आए. वो सिक्योरिटी से लेकर बाहर तक कड़ी नजर रखते हुए दिखे. अभिषेक पिता के साथ ढाल बनकर खड़े हैं और इससे एक बात साफ जाहिर की उन्हें धमकी के बाद पिता की चिंता ज्यादा हो गई है.

अमिताभ बच्चन प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो इन दिनों रियलिटी शो ‘केबीसी 18’ को होस्ट कर रहे हैं. शो में वो अक्सर कोई ना कोई किस्सा और कहानियां शेयर करते रहते हैं, जिससे कई बार हेडलाइन्स में भी आ जाते हैं. अमिताभ 84 साल की उम्र में भी एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. उनके पास ‘कल्कि 2’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘सेक्शन 84’ समेत कई फिल्में हैं, जिसमें वो स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *