Headlines

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!


उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान 10 वर्षीय मासूम छात्र की अचानक मौत हो गई. कक्षा चार में पढ़ने वाला निहाल दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि छात्र की मौत कार्डियक अटैक के चलते हुई है.

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नगली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का है. शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्कूल में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान कक्षा चार का 10 वर्षीय छात्र निहाल दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा था. खेलते समय अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

‘मुलायम सिंह की पंरपरा भूले अखिलेश, कांग्रेस के लिए दरी बिछाने पहुंचे’, ओपी राजभर का हमला

कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका

छात्र की हालत बिगड़ते देख स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया. पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है.

घटना के बाद बच्चे के माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतक निहाल तीन बहनों का इकलौता भाई था. अहोई अष्टमी के पर्व से ठीक पहले इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में त्योहार की खुशियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

घटना पर अधिकारियों ने क्या कहा?

इस घटना के बारे में मुजफ्फरनगर बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि खेलते समय छात्र बेहोश हो गया था, जिसे जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. कार्डियक अटैक के चलते मौत होने बताया जा रहा है.

गोरखपुरः चौरीचौरा में भोपा बाजार ROB का उद्घाटन, CM योगी ने किया परियोजनाओं का लोकार्पण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *