Headlines

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट


पटना में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने शनिवार (25 जुलाई) को देर रात गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, सिटी सेंट्रल मॉल से पुलिस ने देर शाम हिरासत में लिया था, उसके बाद पुलिस दीघा थाना व उसके बाद नौबतपुर थाने ले गई थी. उसके बाद अभी जज के आवास पर देर रात पेश किया गया है.

तेज प्रताप यादव पर पटना में प्रदर्शनकारियों को उकसाने, भड़काने का आरोप है. शनिवार को पूर्व मंत्र पटना में बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन में पहुंचे थे, जहां उग्र प्रदर्शन हुआ था.

 

‘छात्रों के हक के लिए जान भी दे दूंगा’

इससे पहले यादव पटना के रामगुलाम चौक पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुए, जिसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया. पुलिस द्वारा ले जाए जाने से पहले वाहन का दरवाजा पकड़े यादव ने कहा, “हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. जरूरत पड़ी तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हूं.”

प्रदर्शनकारियों पर पथराव का आरोप

बता दें कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप था. पुलिस वाहन पलट दिए गए थे. जमकर बवाल काटा था. पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठन AISA, RYA ने आज बिहार बंद बुलाया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *