Headlines

Video: आपस में भिड़े पानी के दानव, हिप्पा ने मगरमच्छ का जबड़ा चबाकर फेंका- दिल दहला देगा वीडियो


सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों और उनके खूंखार अंदाज के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस वीडियो में पानी के दो सबसे खतरनाक और विशालकाय ‘दानवों’ एक खूंखार मगरमच्छ और एक विशालकाय हिप्पो की आमने-सामने की खूनी जंग देखने को मिली. इस मुठभेड़ का अंत इतना भयावह था कि इसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए.

आपस में हुआ पानी के दानवों का सामना

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के गहरे पानी में एक मगरमच्छ और हिप्पो एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं. दोनों ही एक-दूसरे को अपना शिकार बनाने और अपनी ताकत दिखाने के इरादे से एक-दूसरे पर हमला करने के लिए बढ़ते हैं. दोनों जैसे ही एक-दूसरे पर बाइट करने के लिए अपना-अपना विशालकाय मुंह खोलते हैं, तभी बाजी हिप्पो के हाथ लग जाती है. हिप्पो की ताकत के आगे पानी का सिकंदर कहा जाने वाला मगरमच्छ पूरी तरह बेबस नजर आता है. हिप्पो अपने जबड़ों की बेहिसाब ताकत से मगरमच्छ के मुंह को ऐसे दबोचता है और एक ही झटके में उसके दो टुकड़े कर देता है. पानी में बिखरा खून और यह खौफनाक मंजर देखकर लोग हैरान रह गए हैं.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, वीडियो ने दिल दहला दिया

पानी के अंदर हुई इस भयंकर और खूनी जंग का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, नेटिजन्स के होश उड़ गए. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि पानी में राज करने वाले मगरमच्छ का इतना बुरा हाल भी हो सकता है. यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “भाई साहब. आज समझ आया कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर तो ठीक है, लेकिन हिप्पो से पंगा लेना साक्षात मौत को दावत देना है.” दूसरे यूजर ने लिखा… “हम सब सोचते थे कि मगरमच्छ पानी का सबसे खतरनाक शिकारी है, लेकिन हिप्पो के जबड़ों की ताकत के आगे तो मगरमच्छ भी खिलौना बनकर रह गया!” तीसरे यूजर ने लिखा… “यह अब तक का सबसे खौफनाक और दिल दहला देने वाला वाइल्डलाइफ वीडियो है, एक झटके में दो टुकड़े कर देना वाकई में डरावना है.”

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *