कृति सेनन बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. आज वो करोड़ों की कमाई करती हैं. 27 जुलाई को एक्ट्रेस 36 साल की पूरी होने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में.
कृति सेनन की नेटवर्थ
फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन की कुल नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये है. फिल्मों के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने बिजनेस से भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘मैक्स, मिन और मियोजाकी ‘ की स्पेशल स्क्रीनिंग में छाए सितारे, मेधा शंकर से दानिश पंडोर ने बिखेरा जलवा
एक फिल्म के लिए वसूलती हैं करोड़ों
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 4 से 10 करोड़ के बीच में चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने कॉकटेल 2 के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. वो अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं.
कृति सेनन के पास हैं लग्जरी प्रॉपर्टीज
कृति सेनन के पास कई शानदार प्रॉपर्टीज हैं. एक्ट्रेस के पास मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित ‘सुप्रीम प्राणा’ टॉवर में करीब 84.16 करोड़ रुपये का आलीशान सी-फेसिंग डुप्लेक्स पेंटहाउस है. इसके अलावा, उनके पास अलीबाग में 2,000 स्क्वायर फुट का एक प्लॉट भी है. वहीं, मुंबई के अंधेरी में उनका एक अपार्टमेंट और दिल्ली में परिवार का घर भी है.

कृति सेनन का कार कलेक्शन
कृति सेनन को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में करीब 2.43 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-मायबाक GLS 600, 1.22 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली टोयोटा वेलफायर शामिल है. इसके अलावा उनके पास ऑडी Q7 और बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘छात्र अपने भविष्य को लेकर सवाल क्यों न पूछें?’, शाहिद कपूर ने स्टू़डेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में कही बड़ी बात
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी थे. फिल्म 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
