Headlines

‘मैं जेन जी को हल्के में लेती थी…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक


Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan: नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए जा रहे प्रोटेस्ट में सीजेपी को बड़ी सफलता हासिल हुई है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे सीजेपी और जेन जी की बड़ी जीत बताया जा रहा है. इसी बीच सेलेब्स ने भी रिएक्शन्स दिए और खुशी जाहिर कर जेन जी को समर्थन दिया. इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा खुशी से झूम उठीं. उन्होंने नाचते हुए अपना वीडियो शेयर किया है.

वीडियो शेयर कर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो नाचते झूमते हुए क्रेजी मोड में नजर आईं. अभिनेत्री ने कहा, ‘भाई आप जानते नहीं हो आपने आज क्या किया है? मैं आर्टिस्ट हूं लेकिन जेन जी तो आर्ट है. मैं पता है बहुत हल्के में लेती थी जेन जी को मतलब, ये क्या है चार घंटे काम करते हैं और थक जाते हैं कुछ नहीं होगा इनसे आहा…उसके लिए…’ इसके बाद वो कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाती नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें: मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस के फैसले पर हैरान परिवार, मच गई हलचल

सोनाक्षी सिन्हा ने जेन जी को किया सैल्यूट

इतना ही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा अपनी वीडियो में आगे लिखती हैं, ‘दोबारा कभी नहीं. सैल्यूट…सैल्यूट. मेरी ओर देखो अब मैं भी जेन जी बनना चाहती हूं. आप लोगों ने क्या कर दिया है यार. ये अविश्वसनीय है.’ इसके साथ ही सोनाक्षी ने कैप्शन भी लिखा, ‘सॉरी मेरे कहने मतलब क्या था कि मुझे तुम पर गर्व है. थैक्यू. मिलेनियल सेठिया गई है.’

सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

वहीं, सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो पर भी लोगों ने जमकर रिएक्शन्स दिए. उनके वीडियो पर अहान कुमरा, विशाल ददलानी, अलाया फर्नीचरवाला जैसे कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी. फैंस भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और सोनाक्षी की तारीफ करते हुए खूब फन कर रहे हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें: ‘मां इंटि बंगारम’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं. इसमें प्रकाश राज जैसे कलाकारों के नाम शामिल है, जिन्होंने जेन जी की इस जीत को एन्जॉय किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *