Headlines

जब ‘तारक मेहता’ में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान


दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर स्टूडेंट्स और कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट किया. स्टूडेंट्स और कॉकरोच जनता पार्टी की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दें. रविवार को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और अब प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. प्रोटेस्ट की शुरुआत एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल करके की थी. फिर सोनम वांगचुक को कॉकरोच जनता पार्टी का साथ मिला. 

मामला बढ़ने पर सलमान खान ने पोस्ट कर स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने और सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल खत्म करने की सलाह दी थी. इसके कुछ घंटों बाद सोनम वांगचुक ने बीजेपी लीडर्स जेपी नड्डा और जीतेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपनी 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म की थी. 

इसी सब के बीच में सलमान खान का ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है.

काम ने हाथ से चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

जब तारक मेहता में पहुंचे सलमान खान

शो के एपिसोड 615-620 में टपु सेना भूख हड़ताल पर बैठ गई थी. टपु सेना की डिमांड थी कि उन्हें नई क्रिकेट किट मिले. लेकिन उनके पेरेंट्स ने उन्हें किट दिलाने से मना कर दिया था. गोकुलधाम सोसायटी टपु सेना को समझाने में असफल रही थी. हालांकि, बाद में टपु सेना ने भूख हड़ताल खत्म कर दी थी. फिर एपिसोड 621-622 में सलमान खान फिल्म रेड्डी को प्रमोट करने पहुंचे थे. उन्होंने टपु सेना को समझाया था और उन्हें न क्रिकेट किट भी दी थी.

इस एपिसोड को काफी पसंद किया गया था.

Saturday Box Office: ‘जन नायकन’ बनी बॉक्स ऑफिस किंग, ‘धमाल 4’ को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, ‘द ओडिसी’ का शनिवार को ऐसा रहा हाल

सलमान खान के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वो फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म डिले हो गई. पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बदलकर ‘मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया. अभी तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *