Headlines

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी


दिल्ली सरकार ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है. सरकार ने निर्मल जैन को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य बनाया गया है. सरकार का कहना है कि ये नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. साथ ही इनसे सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा और सभी समुदायों के बीच विश्वास व सहभागिता और मजबूत होगी.

दिल्ली सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, निर्मल जैन अब दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे. उनके साथ कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून सदस्य के रूप में आयोग की जिम्मेदारी निभाएंगे. सरकार का कहना है कि नई टीम के गठन से आयोग की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों के समाधान में तेजी आएगी.

ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- ‘योगी जी मुझे इंसाफ…’

सभी समुदायों के हितों की रक्षा पर जोर

सरकार ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी समुदायों के हितों की रक्षा और उनके समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है. नई नियुक्तियों से आयोग को और प्रभावी तरीके से काम करने में मदद मिलेगी. सरकार का मानना है कि इससे सामाजिक सद्भाव मजबूत होगा और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच संवाद, विश्वास और सहयोग बढ़ेगा.

दिल्ली महिला आयोग में भी हुई नई नियुक्तियां

दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला आयोग में भी नई नियुक्तियों की घोषणा की है. लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उनके साथ श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.

सरकार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है. इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी और महिलाओं तक न्याय, संरक्षण व सहायता की पहुंच पहले से अधिक प्रभावी होगी.

दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD शिक्षिका की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम

नई अध्यक्ष लता गुप्ता दो बार नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं और फिलहाल भाजपा दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष हैं. सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला आयोग महिलाओं से जुड़े मामलों के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *