जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार (26 जुलाई) को बताया कि इस साल की श्री अमरनाथ जी यात्रा ने एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है. अब तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा पूरी कर चुके हैं और 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं. उन्होंने इस उपलब्धि को भगवान शिव का आशीर्वाद बताया और यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “भगवान शिव की दिव्य कृपा से पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा ने एक उल्लेखनीय पड़ाव पार कर लिया है और 4 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने यह पवित्र यात्रा पूरी कर ली है. अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.”
‘जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए…’, CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
उन्होंने बाबा अमरनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए अधिकारियों, सुरक्षा बलों, सेवा प्रदाताओं, स्वयंसेवकों और यात्रा से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है.
बारिश के बाद हालात की समीक्षा
इससे पहले रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा मार्गों पर चल रहे मरम्मत और बहाली कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों, कैंप निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक के बाद मनोज सिन्हा ने X पर लिखा, “कार्यान्वयन एजेंसियों और अधिकारियों को बहाली कार्यों में तेज़ी लाने, भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता देने, माउंटेन रेस्क्यू टीमों को मजबूत करने, मौसम की रियल-टाइम जानकारी सक्रिय रूप से साझा करने और ज़रूरी सुविधाओं व सेवाओं को पूरी तरह चालू रखने का निर्देश दिया गया है.”
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- ‘भूखे-प्यासे रहकर…’
फिलहाल खराब मौसम की आशंका के बावजूद बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी, जबकि पहलगाम मार्ग पर यात्रा फिलहाल स्थगित रहेगी. हाल की भारी बारिश से इस रास्ते को नुकसान पहुंचा है और वहां मरम्मत का काम तेजी से जारी है.
