Headlines

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी


Indian Idol 16 Grand Finale Winner: टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रैंड फिनाले हो चुका है. आज यानी कि 26 जुलाई को इसके ताज का फैसला हो गया. टॉप 3 फाइनलिस्ट मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला थे. लेकिन ट्रॉफी की बाजी ज्योतिर्मयी नायक ने मारी. तनिष्क पहले रनरअप रहे तो मनराज दूसरे. इसके जज के तौर पर बादशाह, विशाल ददलानी, कुमार सानू, श्रेया घोषाल मौजूद रहे. वहीं, स्पेशल गेस्ट के तौर पर शहनाज गिल पहुंची थीं.

यहां पढ़ें ‘इंडियन आइडल 16’ के ग्रैंड फिनाले से जुड़े अपडेट्स

– ‘इंडियन आइडल 16’ का विनर ज्योतिर्मयी नायक को चुना गया है. वो इंडियन आइडल 16 की विनर बन चुकी हैं. उन्हें 20 लाख रुपये कैश प्राइज मनी और ट्रॉफी दी गई है.

– विशाल ददलानी ने वीडियो कॉल के जरिए ज्वॉइन किया और शो के सेकंड रनअरअप मनराज वीर सिंह रहे और उन्हें सेोनी टीवी की ओर से 5 लाख रुपये कैश प्राइज मिला है.

– ज्योतिर्मयी नायक के बाद तनिष्क शुक्ला ने गाना गाया. उन्होंने ‘तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है’ गाया. तनिष्क को उनकी परफॉर्मेंस के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला. श्रेया घोषाल ने उनकी जमकर तारीफ की.

– ज्योतिर्मयी नायक ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी. उन्होंने ‘सइयां पकड़ बइयां’ गाया, जिसकी वजह से वो इस शो का हिस्सा बन पाईं.

टॉप 3 में मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला पहुंच गए हैं. मनराज ने अपनी यादगार परफॉर्मेंस दी. श्रेया घोषाल ने उन्हें इस शो की खोज कहा है.

सुहैल सूफी और अंशिका चोंकर शो से बाहर हो गए हैं. वो टॉप 3 से बाहर हो गए हैं. लेकिन उन्हें सोनी टीवी की ओर से चौथी रनरअप अंशिका और तीसरे रनरअप सुहैल को 3-3 लाख रुपये मिले.

स्पॉटलाइट राउंड के बाद मायसिमे बोसु टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गई हैं. अब टॉप 5 में सुहैल सूफी, अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक, तनिष्क शुक्ला पहुंच गए हैं.

– शुरू हुआ स्पॉटलाइट राउंड, जिसके बाद ‘इंडियन आइडल 16’ के ग्रैंड फिनाले को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल जाएगा.

ज्योतिर्मयी नायक की धांसू परफॉर्मेंस हो चुकी है. बादशाह समेत श्रेया घोषाल तक सभी जजेस खुशी से झूम उठे और उनकी परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया.

– इसके बाद अंशिका चोंकर ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. उन्होंने अपनी सिंगिंग से सभी को झुमा दिया. उन्होंने रंभा हो जैसे गाने गाए और सभी के आंखों से आंसू आ गए. उषा उत्थुप और उर्मिला मातोंडकर भी मौजूद रहीं और वो उनकी परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध हो गईं.

– उषा उत्थुप ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. उन्होंने रंभा हो गाने पर लोगों को झुमा दिया. श्रेया घोषाल उनसे कहती हैं कि एक गाने से काम नहीं चलेगा और वो कहती हैं कि वह आगे भी गाने गाने के लिए तैयार हैं.

– कुमार सानू ने भी ‘ये काली काली आंखें’ पर स्टेज परफॉर्मेंस दी. उन्होंने एक बार फिर से अपने 90s के हिट गाने पर लोगों को झुमा दिया. उनकी लाइव कमाल की परफॉर्मेंस देखने के लिए मिली.

– कुमार सानू ने ‘प्यार होना ही था’ पर धांसू परफॉर्मेंस दी. इस दौरान उन्होंने समा ही बना दिया था. उनकी आवाज में एक बार फिर से 90s की यादें ताजा हो गईं. सिंगर ने ‘इस तरह आशिकी का असर छोड़ जाऊंगा’ भी गाया.

– कुमार सानू ने गाना ‘दिल है कि मानता नहीं’ के साथ ही ‘दो दिल मिल रहे हैं’ और ‘ऐ काश के हम होश में आने ना पाएं’ भी गाया.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट

‘इंडियन आइडल 16’ के टॉप 6 फाइनलिस्ट

कड़ी मेहनत के बाद शो ‘इंडियन आइडल 16’ ग्रैंड फिनाले में टॉप 6 फाइनलिस्ट पहुंचे. देखिए लिस्ट…
1. सुहैल सूफी
2. अंशिका चोंकर
3. मनराज वीर सिंह
4. मायसिमे बोसु
5. ज्योतिर्मयी नायक
6. तनिष्क शुक्ला

टॉप 5 फाइनलिस्ट

1. सुहैल सूफी
2. अंशिका चोंकर
3. मनराज वीर सिंह
4. ज्योतिर्मयी नायक
5. तनिष्क शुक्ला

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ का बवंडर, तोड़े ‘कॉकटेल 2’ समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड

टॉप 3 फाइनलिस्ट

1. मनराज वीर सिंह
2. ज्योतिर्मयी नायक
3. तनिष्क शुक्ला

टॉप 4 रनरअप

1. तनिष्क शुक्ला
2. मनराज वीर सिंह
3. सुहैल सूफी
4. अंशिका चोंकर

‘इंडियन आइडल 16’ के विनर्स और रनरअप को क्या मिला?

बहरहाल, अगर ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर ज्योतिर्मयी नायक और रनरअप को क्या-क्या मिला के बारे में बात की जाए तो विनर को 20 लाख कैश प्राइज मनी और ट्रॉफी दी गई. वहीं, 3-4 रनरअप को 3-3 लाख कैश तो पहले और दूसरे रनरअप को 5-5 लाख रुपये कैश प्राइज मनी दी गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *