Headlines

आदित्य चोपड़ा की ‘धूम 4’ का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं कई सालों से यश राज फिल्म्स की ‘धूम 4’ में उनकी खबरें सामने आ रही थी और सभी उन्हें इस फिल्म में देखने के लिए उत्साहित थे. हालांकि अब रणबीर ने खुद इन खबरों पर विराम लगा दिया है और बताया कि वो इस फिल्म को नहीं कर रहे हैं. 

धम 4 में नहीं हैं रणबीर 

हाल ही में रणबीर अपनी फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन गए, जहां उनके साथ नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और यश भी थे. इसी बीच रिव्यू नेशन के बातचीत में जब कहा कि यश ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में दिखाई देंगे और रणबीर ‘धूम 4’ में नजर आएंगे. तब रणबीर ने तुरंत इस बात से असहमति जताई और साफ कहा, ‘नहीं, मैं फिलहाल ‘रामायण’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहा हूं. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 में रिलीज होगी.’

ये भी पढ़ें: ‘उसे लगता है कि वो बहुत स्मार्ट है’, ‘अलायंस’ में हुई हाथापाई, कुशल टंडन पर बरसे निखिल चिनप्पा

2 साल पहले आई रिपोर्ट 

बता दें कि 2024 में एक रिपोर्ट ने दावा किया कि रणबीर आने वाले समय में यशराज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा की ‘धूम 4’ का हिस्सा है. लंबे बातचीत के बाद रणबीर ने फिल्म के लिए हां कही है. वहीं जब हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर की, तो सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई. वहीं 2025 में विक्की कौशल के भी ‘धूम 4’ में होने की खबरें आई, जिसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. 

फिल्म के बारे में 

वहीं बात करें फिल्म की, तो 2004 में ‘धूम’ रिलीज हुई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं 2006 में आए दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे. फिर करीब 7 साल बाद 2013 में इसकी तीसरी किस्त आई और आमिर खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *