Headlines

OTT पर कब और कहां रिलीज होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’? जानें- डिटेल्स


आलिया भट्ट स्टारर वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ इस साल की बड़ी रिलीज में से एक थी और इससे उम्मीद थी कि ये साल 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है. हालांकि, ‘अल्फा’ रिलीज के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में नाकामयाब रही और बॉक्स ऑफ़िस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. इन सबके बीच फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट और प्लेटफॉर्म जानने के लिए बेसब्र हो रहे हैं. जानते हैं ‘अल्फा’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां डेब्यू करेंगी.

अल्फा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
शुरू में उम्मीद थी कि यह स्पाई थ्रिलर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होगी. हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म की निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद ये जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकती है.

ये भी पढ़ें:-‘असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ‘अल्फा’ को 15 अगस्त के आसपास ओटीटी  पर रिलीज कर सकते हैं.  हालांकि अभी तक रिलीज डेट ऑफिशियल नहीं की गई है. लेकिन ये कंफर्म है कि आलिया भट्ट की यह फिल्म नेटफ़्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, क्योंकि प्लेटफ़ॉर्म ने इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं.

‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से इसने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. वहीं, इस स्पाई थ्रिलर ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 70 करोड़ रुपये कमाए हैं. गौरतलब है कि, यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की तुलना में, ‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस सबसे कमजोर रही है.

‘अल्फा’ की कास्ट और मेकर्स
शिव रवैल द्वारा निर्देशित, ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है. इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल कपूर, बॉबी देओल और निकितिन धीर ने भी इस एक्शन थ्रिलर में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. 

ये भी पढ़ें:कैसी होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ की एंडिंग? नितेश तिवारी ने कर दिया खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *