Headlines

‘कांग्रेस के सांसद कर रहे ऐसी हरकत’, रिजिजू के बयान पर खरगे का पलटवार


नीट मामले में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार (27 जुलाई) को भी हंगामा किया, जिसके चलते 
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होती रही. राज्यसभा में जब शाम करीब 5 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से जानबूझकर चर्चा नहीं होने दी जा रही है.

रिजिजू ने कहा,’कांग्रेस लंबे समय से पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर चर्चा की मांग करती रही है, लेकिन अब जब सरकार ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक’ जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा कराने को तैयार है, तब विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है.’ संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ‘बाहर कहा जाता है कि संसद में बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन सदन के भीतर हम हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि आइए, चर्चा कीजिए. फिर भी आप सदन नहीं चलने दे रहे हैं.’

रिजिजू ने कहा कि सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों में चर्चा के लिए समय तय कर दिया है. संसद की बिजनेस सलाहकार समिति की बैठक में विपक्ष की सहमति से समय आवंटित किया गया है. उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री भी सदन में चर्चा सुनने के लिए मौजूद हैं. उन्होंने खरगे से कहा कि वह सीनियर नेता हैं और कांग्रेस सांसदों को इस तरह का व्यवहार न करने की सलाह दें. देश के युवा इस कार्यवाही को देख रहे हैं और वे पेपर लीक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा सुनना चाहते हैं.

‘इस रवैये से विपक्ष को ही नुकसान’

रिजिजू ने यह भी कहा कि लोकसभा में सरकार ने वक्ताओं की सूची तक जारी कर दी है, लेकिन वहां भी कांग्रेस के सदस्य हंगामा कर रहे हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि इस तरह के रवैये से सबसे अधिक नुकसान उसी का होगा. उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री पहले ही इस मुद्दे पर जरूरी कदम उठा चुके हैं और अब संसद में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष उसे होने नहीं दे रहा.

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग

स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रिजिजू की बातों का खंडन करते हुए कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग किया गया. खरगे ने कहा, हम चर्चा से डरनेवाले नहीं है, हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन होम मिनिस्टर को आकर स्टेटमेंट देना चाहिए. खरगे जब अपनी बात रख रहे थे तो राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया और उपसभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार (28जुलाई) तक के लिए स्थगित कर दी गई.

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *