बांकीपुर उपचुनाव (Bankipur By-Poll) को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू सांसद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (27 जुलाई, 2026) को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को वोटिंग होनी है. आप सभी विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने पिछले दो दशकों में न्याय पर आधारित सुशासन और विकास को लागू करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है.
अपने वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा, “विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका हर एक वोट बहुत जरूरी है. मैं सभी वोटरों से अपील करता हूं कि वे NDA के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और भारी अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करें.”
#WATCH बांकीपुर उपचुनाव पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU सांसद नीतीश कुमार ने कहा, “…30 जुलाई को वोटिंग होनी है। आप सभी विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने पिछले दो दशकों में न्याय पर आधारित सुशासन और विकास को लागू करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है। विकास की इस गति को… pic.twitter.com/xjikKNbsMV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2026
यह भी पढ़ें- NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
बांकीपुर में एनडीए ने जोरदार किया प्रचार
उधर दूसरी ओर सोमवार (27 जुलाई, 2026) को एनडीए ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जोरदार प्रचार किया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद चुनाव प्रचार में शामिल हुए. इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा, “बांकीपुर के लोगों का विश्वास और स्नेह दिखा है… मुझे पूरा विश्वास है कि 30 तारीख को एक प्रचंड बहुमत जीत कमल के निशान पर NDA के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को मिलने जा रही है.”
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) विधायक राजू तिवारी ने कहा, “देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां थे, हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे और NDA के सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे. लोगों की खुशी से पता चल रहा है, लोग प्यार से हमें आशीर्वाद दे रहे हैं… NDA के प्रत्याशी नीरज कुमार यहां से एकतरफा जीत रहे हैं.”
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “जिस तरह से बांकीपुर में रोड शो हुआ, बांकीपुर की जनता सड़कों पर थी… मात्र 5 किलोमीटर के मार्ग पर हमें 6 घंटे का समय लगा. नीरज सिन्हा और नितिन नवीन को जो समर्थन मिला है वो अभूतपूर्व था, निश्चित तौर पर जनसैलाब था. बांकीपुर की पूरी जनता घरों से निकलकर सड़कों पर आ गई. सबने नीरज कुमार सिन्हा और नितिन नवीन को अपना आशीर्वाद देना तय कर लिया है…”
यह भी पढ़ें- एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, ‘कानून को और…’
