Headlines

‘शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा’, CM फडणवीस पर बोले संजय राउत


उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने एक बार फिर दावा किया है कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को ही देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि फडणवीस कितना भी ना कहें, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आदेश आने के बाद उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा. उन्हें कहां रहना है, यह उनके हाथ में नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि RSS से बाहर के लोगों को मौका देना चाहिए. नंदन निलेकणी को शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए.

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, ”जिस तरह 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मनमोहन सिंह को सौंपकर आर्थिक क्रांति की शुरुआत की थी, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी को देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से बाहर के किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त करना चाहिए. नंदन निलेकणी को शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए.”

देवेंद्र फडणवीस किसी भी परिस्थिति में दिल्ली जाएंगे- संजय राउत

मुंबई में सोमवार (27 जुलाई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ”अगर देवेंद्र फडणवीस के नाम पर विचार किया जा रहा है, तो वे भी इस पद के लिए योग्य व्यक्ति हैं. मैं दृढ़ता से कहता हूं कि उन्हें ही देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाएगा. वे कितनी भी ना कहें, लेकिन वही अगले शिक्षा मंत्री हैं. देवेंद्र फडणवीस किसी भी परिस्थिति में दिल्ली जाएंगे.”

देवेंद्र फडणवीस को कहां रहना है ये उनके हाथ में नहीं- राउत

संजय राउत ने आगे कहा, ”देवेंद्र फडणवीस भले ही कह रहे हों कि मैं महाराष्ट्र में ही रहूंगा, लेकिन उन्हें कहां रहना है, यह उनके हाथ में नहीं है. 2022 में उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करना भी उनके हाथ में नहीं था. जब कमिश्नर को हवलदार बनाया गया, तब मोदी-शाह ने आदेश दिया था. ये सारी चीजें उनके हाथ में नहीं हैं. बीजेपी में स्वाभिमान और मेरिट कहां है? अगर इस देश का शिक्षा मंत्री मेरिट के आधार पर नियुक्त करना है, तो इस समय प्रधानमंत्री मोदी के मन में देवेंद्र फडणवीस का ही नाम चल रहा है.”

देश में फिलहाल RSS से संचालित शिक्षा व्यवस्था लागू है- संजय राउत

शिवसेना (UBT) के सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि देश में फिलहाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित शिक्षा व्यवस्था लागू है. गरीबों के बच्चे संघ की इस फर्जी शिक्षा व्यवस्था में पढ़ रहे हैं, जबकि राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों के अधिकांश बच्चे विदेशों में शिक्षा ले रहे हैं. उन्हें यहां पढ़ने के लिए भेजिए.”

उन्होंने कहा, ”पिछले दस वर्षों में देश में संघ के माध्यम से फर्जी शिक्षा व्यवस्था तैयार की गई है. पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय से हमारी शिक्षा व्यवस्था आधुनिक थी, लेकिन पिछले दस वर्षों में उसका बुरा हाल कर दिया गया. नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह आधुनिक विचारधारा वाले नेता थे. इस आधुनिकता को खत्म कर आपने भारत को प्राचीन और महाभारत कालीन शिक्षा व्यवस्था की ओर धकेल दिया है. इसके लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए.”

देश में तकनीक का युग कांग्रेस लेकर आई- संजय राउत

राउत ने कहा कि देश में तकनीक का युग कांग्रेस लेकर आई. उस समय नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री थे और उन्हें शिक्षा के प्रति गहरी रुचि थी. देश आधुनिकीकरण के रास्ते पर आगे बढ़े और नई पीढ़ी इसे आत्मसात करे, इसके लिए देश में IIT और IIM जैसी संस्थाओं की स्थापना की गई.

उन्होंने सवाल किया, ”आपने क्या स्थापित किया? गौशालाएं. आप बच्चों से पकौड़े तलने और चाय बेचने के लिए कहते हैं. गौशालाएं स्थापित कर सरकारी अनुदान पर बच्चों से गोमूत्र और गोबर इकट्ठा करने के लिए कह रहे हैं. इस पूरी व्यवस्था में नंदन निलेकणी क्या कर पाएंगे?”

एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, ‘RSS के लोग…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *