Headlines

Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, ‘कॉकटेल 2’ सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा


इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की नॉर्थ अमेरिका में थिएट्रिकल जर्नी खत्म हो गई है. फिल्म को नॉर्थ अमेरिका में बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला. फिल्म नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर 2026 की 4th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर.

‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस
वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, मैं वापस आऊंगा ने नॉर्थ अमेरिका में जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने 1.48 मिलियन डॉलर (14.29 करोड़ ग्रॉस) का कलेक्शन किया.  इसी के साथ फिल्म नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. 

‘मैं वापस आऊंगा’ का रिकॉर्ड
फिल्म ने शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को भी पछाड़ दिया है. ‘कॉकटेल 2’ ने 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सबसे आगे है. दूसरे नंबर पर सनी देओल और दिलजीत दोसांझ की ‘बॉर्डर 2’ है. तीसरे नबंर पर ‘भूत बंगला’ है और चौथे नबंर पर ‘मैं वापस आऊंगा.’ आइए नजर डालते हैं नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों पर.

क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाह

फिल्म बॉक्स ऑफिस
धुरंधर 2 28.64 मिलियन डॉलर
बॉर्डर 2  3.38  मिलियन डॉलर
भूत बंगला 2 2.17  मिलियन डॉलर
मैं वापस आऊंगा 1.48 मिलियन डॉलर
कॉकटेल 2 1.45 मिलियन डॉलर
वेलकम टू द जंगल 1.25 मिलियन डॉलर
धमाल 4 1.03 मिलियन डॉलर
अल्फा   955K डॉलर

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन

फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें तो फिल्म ने इंडिया में 64.83 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 77.03 करोड़ कमाए. फिल्म ने 1.38 करोड़ की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 12.25 करोड़ कमाए. लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 22.55 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 17.45 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 7.85 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 3.02 करोड़ कमाए. छठे हफ्ते में 1.32 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखे ये स्टार्स

बता दें कि फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म की कहानी को बहुत पसंद किया गया. वहीं शरवरी वाघ और वेदांग की जोड़ी भी छा गई थी. दिलजीत दोसांझ ने भी हमेशा की तरह शानदार काम किया. फिल्म के गाने भी चर्चा में रहे. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया था. फिल्म 11 जून को रिलीज हुई थी और इसका रनटाइम 166 मिनट था.

‘चेन्नई लव स्टोरी’ का बॉक्स ऑफिस, बनी किरण अब्बावरम की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी

फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे के इर्द-गिर्द बुनी गई. फिल्म में दिखाया गया कि एक शख्स (नसीरुद्दीन शाह) मौत के बिस्तर पर है और अपने प्यार को याद करता है. उनका पोता (दिलजीत दोसांझ) उनके प्यार को ढूंढ़ने की कोशिश में लग जाता है. फिल्म में वेदांग ने नसीरुद्दीन शाह की जवानी का रोल प्ले किया है. फिल्म में धीरे-धीरे कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्म को पहले हफ्ते में एवरेज रिस्पॉन्स मिलता है. हालांकि, धीरे-धीरे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिलता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *