‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 18 साल पूरे कर लिए है. शो सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो की स्टारकास्ट को भी काफी पसंद किया जाता है. हर कैरेक्टर की अपनी एक अलग पहचान बन गई है. एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को भी बहुत पसंद किया जाता है. वो शो में बबीता जी के रोल में हैं. मुनमुन शो में एक मॉडर्न और फैशनेबल महिला के रोल में हैं. जो अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती है.
मुनमुन दत्ता का स्टाइलिश लुक
मुनमुन की खूबसूरती के फैंस कायल हैं. अब शो के 18 साल पूरा होने के सेलिब्रेशन में मुनमुन भी पहुंचीं. इस दौरान के उनके वीडियोज और फोटोज वायरल हैं. इस दौरान मुनमुन ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट में पहुंचीं. उन्होंने अपने लुक को फ्लावर ईयररिंग्स से कंप्लीट किया. साथ ही स्लीकहेयरबन बनाया. उन्होंने मिनिमल मेकअप से लुक कंप्लीट किया. पूरे लुक में मुनमुन कहर ढा रही थीं. उनका ये स्टाइलिश लुक चर्चा में हैं.
मुनमुन दत्ता इन 18 सालों में काफी बदल गई हैं. शो में जब मुनमुन आई थीं तो तब से अब तक मुनमुन का लुक बदल गया है. हालांकि, उनका फैशन गेम आज भी ऑन प्वॉइंट रहता है. शो में भी मुनमुन को अक्सर वेस्टर्न लुक्स में ही देखा जाता है. वहीं रियल लाइफ में भी मुनमुन ज्यादातर वेस्टर्न अवतार में ही नजर आती हैं.
दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की ‘राका’, बजट से लेकर शाहरुख खान के कैमियो पर आया बड़ा अपडेट
बता दें कि शो में मुनमुन का रोल बहुत खास है. वो बंगाली महिला बबीता के रोल में हैं. सभी उन्हें बबीता जी कहकर बुलाते हैं. उनकी शादी एक साउथ इंडियन शख्स से हुई है. वहीं उनके पड़ोसी जेठालाल उन पर फिदा हैं. दोनों के बीच दोस्ती भी देखने को मिलती है.
आमिर खान को भेजी गई धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने की सबक सिखाने की बात
मुनमुन दत्ता की करियर जर्नी
बता दें कि मुनमुन ने 2004 में ‘हम सब बाराती’ से शुरुआत की थी. इस शो में वो मीठी के रोल में थीं. इसके बाद उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम किया और अभी भी वो इस शो का हिस्सा हैं. उन्होंने इसके बाद कोई और शो नहीं किया है. हालांकि, वो गेस्ट के तौर पर बिग बॉस 15, द खतरा शो, कौन बनेगा करोड़पति और इंडियन आइडल 10 में नजर आई हैं. उन्होंने 2006 में ‘हॉलीडे’ नाम की फिल्म की है.
मुनमुन को रियल लाइफ में ट्रैवलिंग का बहुत शौक है. वो शो से छुट्टी लेकर दुनिया घूमने निकल जाती हैं.
