Headlines

मां बाप से बेटी ने शादी को लेकर किए भावुक सवाल, दिल जीत लेगा पिता का जवाब- वीडियो वायरल


शादी से पहले हर बेटी को ये डर होता है कि अगर ससुराल ठीक नहीं मिला तो उसका क्या होगा? क्या मां बाप उसका पहले की तरह ख्याल रखेंगे और क्या शादी के बाद भी मायके के दरवाजे उसके लिए हमेशा खुले रहेंगे. इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए एक बेटी ने कमरे में चुपके से कैमरा लगा दिया ताकी वो अपने मां बाप से सवाल करके उनके जवाब रिकॉर्डकर दुनिया को बता सके और कह सके कि नहीं, उसके मां बाप उसके साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं. मां बाप से बातचीत का ये प्यारा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मां बाप से बेटी ने शादी को लेकर किए भावुक सवाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटी अपने मां बाप के साथ बेडरूम में खाना खा रही होती है. तीनों खाना खाते हुए जिंदगी के फैसलों पर बात करने लगते हैं, जिसके बाद बेटी अपने मां बाप से पूछती है कि अगर मैं शादी कर लूं और मुझे महसूस हो कि शादी मुझसे नहीं चल पा रही है या फिर मुझसे निभाई नहीं जा रही है तो क्या मैं घर वापस आ सकती हूं. इसके बाद पिता जो जवाब देते हैं उसे सुनकर बेटी अपने पिता को गले लगा लेती है. पिता कहते हैं कि इस घर के दरवाजे तेरे लिए हमेशा हमेशा के लिए खुले हैं. आज के बाद ऐसी बात न तो करना और न ही सोचना. मां बाप हम तेरे हैं, ये घर तेरा है. प्रोब्लम फेस करना और जब लगे कि नहीं हो पा रहा तो ये घर तेरा है. 

पिता की बात सुन बेटी ने लगा लिया गले

इसके बाद बेटी पूछती है कि फिर दुनिया वाले कहेंगे कि बेटी घर आकर बैठी है तो? इस पर पिता जवाब देते हैं कि तू बेटी दुनिया की है या हमारी है. इतना सुनते ही बेटी अपने पिता को गले लगा लेती है.  इसके अलावा बेटी ये भी पूछती है कि मैं अगर अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर लूं और मेरा घर बिगड़ जाए तो आप ये तो नहीं कहेंगे ना कि तूने की है तू ही संभाल. इस पर भी मां बाप बेटी को काफी भावुक जवाब देते हैं जो की वीडियो वीडियो में साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, अब तक का सबसे प्यारा वीडियो

वीडियो को bijlee.chamakne.do नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मां बाप की सोच को सलाम है. एक और यूजर ने लिखा…मेरे मां बाप भी ऐसे ही हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इंटरनेट पर मेरा सबसे पसंदीदा वीडियो यही है अब तक का.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *