Headlines

तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं


श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड और एक्टर राजा चौधरी अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं. अब वो एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, राजा चौधरी ने हाल ही में खुलासा किया कि वो पिछले तीन से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी, अकेलेपन और तीसरी शादी को लेकर खुलकर बात की.

राजा चौधरी ने क्या कहा?
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने बताया कि तीसरी शादी करने का उनका कोई प्लान नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि वो पिछले तीन से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और काफी खुश हैं. जब इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या वो खुद को अकेला (लोनली) महसूस करते हैं, तो उन्होंने साफ इनकार किया. 

लिव-इन रिलेशनशिप में हैं राजा चौधरी
राजा ने कहा, ‘नहीं, मैं लोनली फील नहीं करता. मैं पिछले 3 साल से एक रिलेशनशिप में हूं और पार्टनर के साथ खुश हूं. मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं. सब कुछ काफी स्मूथ चल रहा है.’ 

जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या वो आगे शादी करने का सोच रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया. उन्होंने कहा, ‘नहीं, शादी के बाद सब बदल जाता है. अब शादी करने की हिम्मत नहीं बची है. अगर आज कोई मुझसे कहे कि शादी कर लो, तो मैं नहीं कर सकता. मैं इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हूं.’

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

मेरे अंदर अब हिम्मत और एनर्जी नहीं बची…
राजा चौधरी ने आगे बताया कि वो अपने अतीत में हुए बुरे अनुभवों से काफी डर चुके हैं. उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप ही ठीक है, क्योंकि अगर किसी दिन रिश्ते में बात नहीं बनती, तो आसानी से अलग हुआ जा सकता है. कोर्ट-कचहरी और कानूनी प्रक्रियाओं में जाने की अब उनमें जरा भी हिम्मत या एनर्जी नहीं बची है. 

तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं

राजा चौधरी ने की दो शादियां
बता दें कि राजा चौधरी अब तक दो शादियां कर चुके हैं. उनकी पहली शादी साल 1998 में मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से हुई थी. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन समय के साथ रिश्ते में खटास आ गई. श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद साल 2007 में उन्होंने तलाक की अर्जी दी और 2012 में दोनों का कानूनी रूप से तलाक हो गया. इस शादी से उनकी एक बेटी पलक तिवारी हैं. माता-पिता के अलग होने के बाद पलक की कस्टडी श्वेता तिवारी को मिली.

श्वेता तिवारी से अलग होने के बाद राजा चौधरी ने साल 2015 में दिल्ली की कॉर्पोरेट प्रोफेशनल श्वेता सूद से दूसरी शादी की. हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का बाद में कानूनी तौर पर तलाक हो गया.

ये भी पढ़ें:- ‘वो मुझे पिता नहीं मानती’, पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *