Headlines

TV Serial Spoilers: ‘वसुधा’ में पूजा को लेकर मचेगा घमासान, अनु के सामने खुलेगा आर्या का राज


टीवी सीरियल्स में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलते हैं. आने वाले एपिसोड्स में ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. कहीं रिश्तों में टकराव बढ़ेगा तो कहीं पुराने राज खुलकर सामने आएंगे. आइए जानते हैं इन पांचों टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या खास देखने को मिलेगा.

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में इंदु रानी के बेनकाब होने के बाद गंगा माई और दुर्गावती के बीच टकराव और बढ़ने वाला है. इंदु की गिरफ्तारी के बाद जहां गंगा माई को नई शुरुआत मिलेगी, वहीं दुर्गावती की नाराजगी अब भी बरकरार रहेगी. स्नेहा अपनी मां के लिए नया फूड स्टॉल शुरू करवाएगी, जिससे गंगा माई खुश नजर आएंगी. दूसरी तरफ, दुर्गावती और स्नेहा के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी. वहीं, साहिबा जी को भी गुंडागर्दी छोड़ मेहनत के रास्ते पर चलने की सलाह दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:- सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में वर्धन परिवार के सामने एक बड़ा राज खुलने वाला है. आर्या और झेंडे के पुराने काले अतीत से जुड़ा एक सीक्रेट लेटर अचानक अनु के हाथ लग सकता है, जिससे दोनों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. वहीं, मीरा और मानसी मिलकर अनु को आर्या की जिंदगी से दूर करने की साजिश रचेंगी. मीरा यश को फंसाने के लिए एक झूठा आरोप लगाने की कोशिश करेगी, जिससे परिवार में नया विवाद खड़ा हो जाएगा. दूसरी तरफ, आर्या और अनु के रिश्ते में भी गलतफहमियां बढ़ती नजर आएंगी.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में शांतिनिकेतन में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. तृप्ति विरानी की अचानक एंट्री से विरानी परिवार में हलचल मच जाएगी, क्योंकि उसका सुभाष की पत्नी होने का खुलासा सभी को हैरान कर देगा. वहीं, तुलसी परिवार को टूटने से बचाने की कोशिश करती नजर आएगी और करण-गौतम के बीच की दूरियां कम करने का प्रयास करेगी. दूसरी तरफ, नकुल और वैष्णवी की शादी को लेकर घर में मतभेद बढ़ेंगे, जहां करण इस रिश्ते का विरोध करता दिखेगा. इन सबके बीच तुलसी को मिहिर विरानी की याद सताएगी और वो उसके बारे में जानकारी पाने की कोशिश करेगी. 

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ में चौहान हाउस में पूजा को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. दादीसा ऐलान करेंगी कि अब घर की बड़ी बहू का अधिकार वसुधा का है और वही पूजा में बैठेगी. उनके इस फैसले से परिवार के कई सदस्य हैरान रह जाएंगे, वहीं चंद्रिका की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आएंगी. दूसरी तरफ, करिश्मा और समर की साजिशों के बीच देवश और वसुधा के सामने नई चुनौतियां खड़ी होंगी.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में राही और अनुपमा के बीच का तनाव और बढ़ने वाला है. राही अपनी मां से नाराज होकर टीम छोड़ने की धमकी देगी. वो अनुपमा से कहेगी कि जब उन्हें सिर्फ प्रेरणा पर भरोसा है तो उसका टीम में रहना सही नहीं है. वहीं, कपिल-कीर्ति का विवाद भी गहराएगा और अनुपमा कपिल का साथ देती नजर आएगी. दूसरी तरफ, कुकिंग प्रतियोगिता में अनुपमा के सामने नई चुनौती होगी, जहां उसे अपनी डिश के जरिए खुद को साबित करना होगा. साथ ही प्रेरणा और प्रेम की बढ़ती नजदीकियां भी कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएंगी. 

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *