दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत नोटिस पाने वाले वोटर्स में सीएम रेखा गुप्ता का नाम भी लिस्ट में सामने आया. अब इस पर चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है. आयोग ने बताया कि SIR प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियों की लिस्ट में नाम आने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नोटिस जारी किया गया था.
दस्तावेजों की जांच के बाद रेखा गुप्ता की एंट्री को सही माना
चुनाव आयोग के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मतदाता सूची में दर्ज एंट्री को सत्यापित करने के दौरान एक तार्किक विसंगति (Logical Discrepancies) कैटेगरी में चिन्हित किया गया, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी हुआ. चुनाव अधिकारी ने आगे बताया कि उनके तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद, उनकी एंट्री को सही मान लिया गया है और इसे AC-14 (शालीमार बाग) की फाइनल मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा.
The Election Commission stated that a notice was issued to Delhi Chief Minister Rekha Gupta after her name appeared in the list of discrepancies during the ongoing SIR process.
Following verification of her facts and documents, her entry has been validated and will be included… pic.twitter.com/lPKWOLKhcm
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों को भी नोटिस
दिल्ली में चल रही मतदाता सूची SIR प्रक्रिया के तहत पूर्व सीएम और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत उनके परिवार के 5 सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है. ये नोटिस ‘Unmapped with Last SIR’ यानी पिछली SIR की वोटर लिस्ट से मैप नहीं होने की कैटेगरी में रखकर जारी किए गए.
ये सभी नोटिस विधानसभा क्षेत्र संख्या 40 यानी कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के संबंधित हिस्से से जुड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा इस खास पार्ट में कुल 110 वोटर्स को नोटिस भेजे गए हैं.
4 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट होगी प्रकाशित
गौरतलब है कि दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है. चुनाव अधिकारी ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी.
DUSU चुनाव रिजल्ट: ABVP की जीत पर CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं- ‘युवाओं के…’
