Headlines

श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान


दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का एलान हो गया है. इसमें ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वैभव और ईशान हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में नजर आए थे. सीरीज में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. वहीं ईशान रन बनाने में दूसरे पायदान पर थे. दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से होगी. टूर्नामेंट का फाइनल 10 सितंबर को होगा.

दोनों ही बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. स्क्वॉड में टीम इंडिया के दिग्गज तेद गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं. 

ईशान किशन की दमदार वापसी 

ईशान कुछ वक्त के लिए टीम इंडिया से बाहर रहे. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी की. 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया. अब उन्हें दिलीप ट्रॉफी के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वैभव सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. उन्होंने अब 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. अब उन्हें दिलीप ट्रॉफी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उप्तकप्तान के रूप में वैभव कैसा परफॉर्म करते हैं. बल्ले से तो वह लगातार कमाल दिख रहे हैं. जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के 3 मुकाबले में वैभव ने 151 रन बनाए थे. 

ईस्ट जोन का स्क्वॉड 

इशान किशन (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिजीत सरकार. 

 

यह भी पढे़: वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *